मतगणना केन्द्र पर पहुँचा अधिकारियों का कुनबा, थोड़ी देर में शुरू होगा मतगणना कार्य

मतगणना केन्द्र पर पहुँचा अधिकारियों का कुनबा, थोड़ी देर में शुरू होगा मतगणना कार्य

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में आज नेताओं की अग्नि परीक्षा का दिन है। दिग्गज से लेकर छोटे नेताओं का भाग्य EVM में कैद है और थोड़ी देर में पटना सहित जिले में मतगणना शुरू हो जायेगी और मतगणना का रूझान भी आना शुरू हो जायेगा।

मुख्यमंत्री आवास के आस-पास बढ़ाई गई सुरक्षा

इस बीच मुख्यमंत्री आवास के आस-पास के इलाके में शुरक्षा बढ़ा दी गयी है। बीएमपी 1 से लेकर  गोरखा बटालियन को सुरक्षा में लगाया गया है। राजद, जदयू और जन सुराज कार्यालय में अभी सन्नाटा पसरा है।

बोरिंग रोड से ए.एन. कॉलेज की तरफ वाहनों का प्रवेश निषेध

निर्वाचन कार्यालय से लेकर सभी जगह गहमागहमी बढ़ गई है। प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था कर दी गई है। वहीं पटना में बोरिंग रोड से मतगणना केन्द्र की ओर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। वहीं कॉलेज के पीछे यानी अलट पथ वाले लेन में भी सिर्फ चुनाव से लगे वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है।

वीडियो देखे

इस बीचे दोनों ही दलों द्वारा जीत की दावेदारी ठोंकी जा रही है इसलिये इस बार का चुनाव परिणाम दिलचस्प हो गया है।
गौरतलब हो कि कुल 243 विधानसभा सीटों के हुये मतदान में कुल लगभग साढे लाख बिहार वासियों ने अपना मतदान किया है। जिसमें महिला वोटर्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है और संभवत: ये वोट ही निर्णायक साबित होगा। इस चुनाव में नीतीश कैबिनेट के सभी 29 मंत्रियों के भी भाग्य का फैसला होगा।

Jharkhand High Court: JSSC CGL से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने...

झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL विज्ञापन संख्या 10 2023 से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने की अधिसूचना पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई...

RIMS MBBS Admission: स्टेट कोटा से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के...

 रिम्स में स्टेट कोटा से MBBS में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के जाति और आवासीय प्रमाण पत्र की जांच होगी। जांच रिपोर्ट के बाद...

Diwali Train Ticket: दिल्ली-मुंबई से बिहार-झारखंड लौटने वाली ट्रेनों में भारी...

दीपावली पर बिहार-झारखंड लौटने वाली ट्रेनों में टिकट की मारामारी शुरू हो गई है। दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों से रांची आने वाली ट्रेनों...