महिला की निर्मम हत्या: सिर-धड़ अलग मिलने से सनसनी, जांच जारी

Giridih: जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बाटांड़ में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां स्थानीय निवासी गंगा सिंह की 62 वर्षीय पत्नी शांति देवी की घर में ही हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, धनवार थाना प्रभारी सतेंद्र पाल समेत घोडथम्भा, जमुआ और हीरोडीह थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास की तलाशी के दौरान महिला का सिर और धड़ अलग-अलग बरामद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कैसे हुई वारदात?

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात शांति देवी घर में ही थीं, तभी अचानक हमलावर पहुंचे और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। वार इतना घातक था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटनास्थल पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल ने पूरे मामले की जानकारी एसपी और एसडीपीओ को दी और तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान थोड़ी दूरी पर मृतका का सिर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे क्रम को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

परिजनों में सदमा, लोगों में आक्रोश:

हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। परिजन घटना से गहरे सदमे में हैं।

पुलिस क्या कहती है?

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल ने बताया कि महिला की हत्या अत्यंत क्रूर तरीके से की गई है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन कई संभावित पहलुओं पर जांच जारी है। पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

रिपोर्टः सागर गुप्ता

 

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...