पाकुड़ गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या थी वजह..

Pakur: जिले की पुलिस ने 27 अक्टूबर को नगर थाना क्षेत्र के सोलागड़िया में हुए गोलीकांड मामले का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस घटना में कासिम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। जिसने लगातार छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जमीन विवाद में हुई थी फायरिंगः

पुलिस जांच में पता चला है कि गोली चलाने की वजह जमीन को लेकर चल रहा विवाद था। गिरफ्तार तीनों आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनमें से एक का संबंध पत्थर व्यवसाय से बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इससे साफ है कि आरोपियों ने घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था।

SIT की तेजी से कार्रवाईः

एसपी के निर्देश पर गठित SIT ने लगातार दबिश दी और अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित सहयोगियों की भी खोज की जा रही है।फायरिंग में घायल हुए कासिम अंसारी का इलाज अब भी चल रहा है। पुलिस का कहना है कि चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

रिपोर्टः संजय सिंह

 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...