पाकुड़ गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Pakur: जिले में हुई गोलीकांड की वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया था।

दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद:

एसआईटी टीम (SIT) ने लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसपी निधि द्विवेदी ने दी जानकारी:

एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या पुरानी आपसी रंजिश का नतीजा थी। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

रिपोर्टः संजय सिंह

 

 

 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...