Bihar Election Result: राघोपुर में तेजस्वी यादव की वापसी, इतने वोटों से बनाई बढ़त

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। एनडीए ने मजबूत बढ़त बना ली है। रुझानों में एनडीए को 204 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन को 32 सीट और अन्य को 7 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं राघोपुर विधानसभा सीट पर लगातार पिछड़ रहे तेजस्वी यादव ने अब बढ़ बना ली है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार पर 8523 वोटों की बढ़त बना ली है।

Bihar Election Result: तारापुर से सम्राट चौधरी जीते

गया सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार 9वीं बार जीत हासिल की है। अलौली सीट से जेडीयू प्रत्याशी रामचंद्र सदा ने जीत दर्ज की है। वहीं तारापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने जीत हासिल कर एनडीए खेमे में उत्साह बढ़ा दिया है। हालांकि, चुनाव आयोग की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

एनडीए की भारी बढ़त ने राज्य में एक बार फिर सत्ता में वापसी की संभावनाओं को मजबूत कर दिया है। शुरुआती रुझानों से साफ है कि बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। वहीं महागठबंधन को भारी हार का सामना करना पड़ रहा है।

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...