Commercial Advertisment

Sariya: स्थापना दिवस और बाल दिवस पर स्कूलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन, बच्चों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

Sariya: झारखंड स्थापना दिवस और बाल दिवस के अवसर पर कई विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों में स्पोर्ट्स, क्विज, निबंध लेखन, पेंटींग सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पूरे दिन विद्यालय परिसर में बच्चों की प्रतिभा और उमंग देखने लायक रही। आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्कूल प्रबंधन पुरस्कृत करने की तैयारी कर रही है। शिक्षक और अभिभावक बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

झारखंड स्थापना दिवस – संस्कृति से जुड़ने का अवसरः

लोयला पब्लिक स्कूल के संस्थापक रोहित रंजन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को झारखंड की कला, संस्कृति और समृद्ध विरासत से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है और वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों को गहराई से समझ पाते हैं।

शिक्षक और विद्यार्थियों की रही भागीदारीः

कार्यक्रम में प्रिंसीपल संजीता कुमारी सहित विद्यालय के कई शिक्षक—नैना कुमारी, सुभाष पंडित, सुरेंद्र कुशवाहा, रुखसार परवीन, तन्नु सिंह, गोल्डी सिंह, दीपिका वर्मा, अमर राणा, प्रिया शर्मा, निधि कुमारी, श्रेयस रंजन, मेहताब आलम, शिवम साव, हिना यास्मीन, इस्तिखार अंसारी, यहसानुल्लाह अंसारी, आफ़ताब आदि उपस्थित रहे। वहीं विद्यार्थियों में राजरतन, अमोली, साक्षी, अंबिका, मानवी, सिद्धार्थ, प्रवीण, नूरी, प्रिंस सहित कई छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर सहभागिता दिखाई।

शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम का समापनः

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने झारखंड की गौरवशाली सभ्यता, संस्कृति, परंपरा और अस्मिता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया।

रिपोर्ट : राज रवानी

 

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...