Bihar Election Result: बिहार में एनडीए बड़ी जीत की ओर, जानिए इस पर क्या बोले पीएम मोदी

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। हालांकि, एनडीए ने निर्णायक बढ़त बना ली है। अभी तक एनडीए ने 68 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 136 सीटों पर आगे हैं, जबकि महागठबंधन को अभी तक 8 सीटें ही मिली हैं और 25 सीटों पर आगे हैं। वहीं अन्य ने तीन सीटों पर जीत हासिल की और तीन पर आगे हैं। इस चुनाव परिणाम के बीच पीएम मोदी ने अपना बयान जारी किया है।

Bihar Election Result: पीएम मोदी ने किया पोस्ट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “कहा है कि सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है।”

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।”

Bihar Election Result: एनडीए की भारी जीत

एनडीए की भारी बढ़त ने राज्य में एक बार फिर सत्ता में वापसी की संभावनाओं को मजबूत कर दिया है। शुरुआती रुझानों से साफ है कि बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। वहीं महागठबंधन को भारी हार का सामना करना पड़ रहा है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img