‘जन सुराज को अपेक्षित वोट ना आने का मुख्य कारण लोगों के मन में RJD की वापसी का डर रहा’

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने आज बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह सबसे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में जीत पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बधाई दी और नई सरकार के बनने के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बनने वाली नई सरकार से हमारी मांग है कि अब साफ-सुथरी सरकार बने और दागी मंत्रियों को जगह ना मिले। हमारे जो भी मुद्दे थे उन पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बातें की। इसलिए हम यह देखते रहेंगे कि उन मुद्दों पर कितना काम होता है।

4 1 page 0001 4 22Scope News

जन सुराज की स्थापना जिस दृढ़ता से हुई थी व परिवर्तन का जो उद्देश्य था, वो जारी रहेगा – उदय सिंह

उदय सिंह ने आगे कहा कि जन सुराज की स्थापना जिस दृढ़ता से हुई थी और परिवर्तन का जो उद्देश्य था, वो जारी रहेगा। सरकार की कमियों को हम उजागर करते रहेंगे। महागठबंधन के पास जब पहले ताकत थी तब भी वो विपक्ष की भूमिका सही से नहीं निभा रहे थे। हालांकि हम विधानसभा में नहीं रहेंगे लेकिन फिर भी अब बिहार की जनता जन सुराज को एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में देखेगी।

77 22Scope News

चुनाव में प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि हम निराश हैं लेकिन हताश नहीं हैं – जन सुराज

जन सुराज के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि हम निराश हैं लेकिन हताश नहीं हैं। अपेक्षित वोट न आने का एक मुख्य कारण यह लग रहा है कि अंतिम वक्त में लोगों को लगा कि जन सुराज को दिया गया वोट कहीं राजद को वापस सरकार में आने में मदद न कर दे, इसलिए लोगों ने अपने वोट एनडीए की ओर शिफ्ट कर दिए।

बिहार सरकार ने जनता के 40 हजार करोड़ खर्च कर जनता के ही वोट खरीदे – उदय सिंह

उदय सिंह ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए को मिला प्रचंड बहुमत खरीदा गया है। देश में पहले भी ऐसी कोशिशे होती रही हैं। लेकिन यह पहली बार है कि राज्य सरकार ने करीब 40 हजार करोड़ रुपया खर्च कर यह बहुमत प्राप्त किया है। जनता के पैसे से जनता का वोट खरीदा गया है। अब बिहार सरकार के पास शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी जरूरी चीजों पर खर्च करने लायक रुपए नहीं बचे हैं। इन्होंने इस कैश ट्रांसफर के लिए वर्ल्ड बैंक से मिले लोन की रकम में से भी 14 हजार करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं।

88 22Scope News

जन सुराज ने कहा- हम फिर से वापसी करेंगे

उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि प्रशांत किशोर ने जब जदयू को 25 सीटें नहीं आने की बात कही थी तब की परिस्थितियां कुछ और थी। लेकिन उसके बाद सरकार ने जिस तरह तिजोरी खोली और वोटों की खरीद शुरू हुई तब सबकुछ बदल गया। फिर उनकी सीटें बढ़ना लाजिमी था। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मीडिया के माध्यम से राज्य भर में जन सुराज के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम फिर से वापसी करेंगे। अपने सभी कार्यकर्ताओं से पहले की तरह मिलेंगे और उनको प्रेरित करेंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष सिंह कुशवाहा, सरवर अली और प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Kaimur: राजद कार्यकर्ताओं ने जन सुराज समर्थक को पीटा, झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img