जन सुराज के प्रत्याशी संजय सिंह अपने समर्थकों के साथ BJP में हुए शामिल

मुंगेर : जन सुराज के प्रत्याशी संजय सिंह-  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का एक दूसरे में आने-जाने का सिलसिला जारी है। इस बीच मुंगेर जिले से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए। वहीं पीरपैंती से वर्तमान बीजेपी के विधायक ललन पासवान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हो गए हैं। जन सुराज के प्रत्याशी संजय सिंह ने कहा कि एनडीए परिवार में शामिल होकर उन्होंने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के हाथों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

DIARCH Group 22Scope News

जन सुराज के प्रत्याशी संजय सिंह ने थामा BJP का दामन

मुंगेर विधानसभा क्षेत्र-165 से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताया। संजय सिंह ने कहा कि देश और बिहार के सर्वांगीण विकास का एकमात्र विकल्प एनडीए है। जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला नेतृत्व केवल नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के पास है। पार्टी की सदस्यता लेते ही संजय ने अपना समर्थन बीजेपी के प्रत्याशी कुमार प्रणय को दे दिया है।

Jan Suraj Candidate 1 22Scope News

RJD में शामिल हुए MLA ललन पासवान

वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पीरपैंती से वर्तमान विधायक ललन पासवान ने बुधवार को बीजेपी छोड़ राजद का दामन थाम लिया। राजद के एक्स हैंडल से तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के साथ उनकी तस्वीर शेयर की गई है।

Lalan Paswan 22Scope News

यह भी पढ़े : किशनगंज में सीएम ने जनसभा को किया संबोधित, बोले – जनता एनडीए के साथ…. 

अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...