चुनाव परिणाम के बाद लालू परिवार में छिड़ा घमासान, आखिर क्यों? जानिये अंदर की बात

चुनाव परिणाम के बाद लालू परिवार में छिड़ा घमासान, आखिर क्यों? जानिये अंदर की बात

पटना : बिहार चुनाव में एनडीए की धमाकेदार जीत और महागठबंधन की करारी हार के बाद पार्टी के साथ-साथ लालू परिवार में धमासान शुरू हो गया।

पार्टी की करारी हार बना कारण

चुनाव परिणाम से लालू राबड़ी तो असहज थे ही बहन रोहिणी ने भी तेजस्वी के करीबी पर मोर्चा खोल दिया था। इसी क्रम में तीखी बहस के बाद बात बढ़ती चली गई।

चुनाव परिणाम से असहज हुये लालू – राबड़ी

परिवार के अंदर तनाव इस कदर बढ़ गया है कि लालू यादव की बेटी रोहिणी ने तेजस्वी के सिपहसलार रहे संजय यादव, रमीज पर भी सार्वजनिक रूप से आरोप लगाना शुरू कर दिय़ा।

तीखी बहस में कोर टीम की मनमानी बना मुद्दा

वहीं इस परिणाम से लालू राबड़ी भी खासे परेशान दिख रहे थे और कोर टीम की कामकाज से नाराज थे। तेजस्वी और रोहिणी के बीच तीखी बहस का कारण भी यही था। रोहिणी आचार्य आरजेडी की हार के लिए तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव और उनकी टीम को जिम्मेदार ठहरा रही थीं। रोहिणी का कहना था कि चुनाव की सारी जिम्मेवारी उनके पास थी तो हार की जिम्मेवारी भी उन्हीं की बनती है।

नौबत चप्पल उठाने तक पहुँच गई

बहस के दौरान रोहिणी ने संजय यादव के साले सुमित को तेजस्वी का पीए बनाए जाने पर भी सवाल उठाए और संजय यादव के करीबी रमीज और अदनान की मनमानी का भी मुद्दा उठाया था। इसी बीच बात इतनी बढ़ गई की चप्पल उठाने तक पहुँचे गई। हालांकि राबड़ी और मीसा ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया लेकिन रोहिणी आचार्य ने घर छोड़ कर जाने का फैसला ले लिया।

एयरपोर्ट पर फूटा मन का गुबार

यहीं नहीं इससे वह इतनी व्यथित थी की एयरपोर्ट से लेकर सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। एयरपोर्ट पर उसने परिवार से बी अलग होने की बात कही और कहा कि मेरा मायका भी छूट गया, अब मेरा यहां कोई नहीं।

ट्वीट कर माँ – बहनों से की अपील-मुझसे गलती हुई, आप सब ऐसा ना करें

वहीं बाद के ट्वीट में पैसे लेने,खराब किडनी देने जैेसे आरोप की बात कह माँ बहनों से भावुक अपील की करते हुये कहा, अपने परिवार और बच्चों का ही ख्याल रखे, मुझसे जो गलती हुई, वो आप सब कभी मत दुहराये।

ये भी पढ़े :  बहन रोहिणी के अपमान पर उबले तेज प्रताप, कहा- पिताजी का इशारा काफी, इन जयचंदों को जमीन में गाड़…

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...