Jharkhand Weather Update: रांची में पारा नौ डिग्री पर पहुंचा, 10 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, कई जिलों में बढ़ी सर्दी

Ranchi: राजधानी सहित झारखंड के कई हिस्सों में ठंड ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 10 जिलों में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है और येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार दो दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

रांची में अचानक गिरा तापमानः

रांची का न्यूनतम तापमान रविवार को गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम है। शनिवार को तापमान 11 डिग्री के आसपास था, लेकिन उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते इसमें दो डिग्री की और गिरावट देखी गई। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी पारा इसी स्तर पर रह सकता है। ठंड के कारण सुबह और देर शाम शहर की सड़कें सुनसान नजर आईं। कई जगहों पर वाहन चालकों को हल्के कोहरे का भी सामना करना पड़ा।

10 जिलों में शीतलहर का प्रकोपः

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें शामिल हैं—गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और लातेहार। इन इलाकों में तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया जा रहा है, साथ ही सुबह-शाम चलने वाली सर्द हवाएं सर्दी को और तीखा बना रही हैं। मैदानी इलाकों में भी तेज़ ठंडी हवा के कारण लोग घरों में दुबके रहे।

अब मौसम शुष्क रहेगा, नहीं होगी बारिशः

मौसम विज्ञानी के अनुसार, फिलहाल झारखंड में किसी भी तरह के पश्चिमी विक्षोभ या अन्य मौसमीय प्रणाली का प्रभाव नहीं है, जिसके कारण मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। कोहरा हल्का रहेगा लेकिन दृश्यता प्रभावित हो सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। दिन का तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।

 

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...