तेजस्वी के सरकारी आवास पर RJD की बैठक, लालू, राबड़ी, मीसा व संजय मौजूद, हारे हुए उम्मीदवार भी शामिल

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की करारी हार के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर बैठक चल रही है। तेजस्वी के सरकारी आवास पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, लोकसभा सांसद मीसा भारती और राज्यसभा सांसद संजय यादव के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता के साथ-साथ जीते हुए 25 विधायक और हारे हुए उम्मीदवार भी शामिल हैं।

तेजस्वी के सरकारी आवास पर पहुंच रहे हैं जीते हुए विधायक व हारे हुए प्रत्याशी

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार की समीक्षा बैठक को लेकर तेजस्वी यादव के घर राजद के सभी विधायक पहुंच रहे हैं। इसमें जीतने वाले और हारने वाले सभी शामिल हैं। मीसा भारती, राबड़ी देवी और लालू यादव तीनों बैठक में पहुंचे हैं।

यह भी देखें :

RJD विधायक दल के नेता चुने गए तेजस्वी, बैठक में चुनाव हार के कारणों पर भी चर्चा

बिहार में एक बार फिर से राघोपुर के राजद विधायक तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आदर्श आचार संहिता भी समाप्त हो चुकी है। इस चुनाव में एनडीए को 200 पार सीट मिली है। जबकि महागठबंधन की करारी हार हुई और महज 35 सीट पर ही सिमट गई। राजद को इसमें 25 सीट पर जीत मिली।

यह भी पढ़े : चुनाव में करारी हार के बाद आज मंथन करेंगे तेजस्वी, बुलाई बैठक

स्नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...