चुनाव में करारी हार के बाद आज मंथन करेंगे तेजस्वी, बुलाई बैठक

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने आज यानी 17 नवंबर को दोपहर बड़ी बैठक बुलाई है। बता दें कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में कुल 143 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जिसमें केवल 25 सीटें ही जीत पायी है। तेजस्वी जीते हुए विधायकों के साथ बैठक करेंगे और हार की समीक्षा करेंगे। दूसरी ओर महागठबंधन खेमा करारी हार के बाद एक नए संकट से जूझ रहा है।

सर्वाधिक संकट फिलहाल RJD के सामने हैं

आपको बता दें कि सर्वाधिक संकट फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल के सामने हैं। बहुमत मिलने के बाद एनडीए के घटक दल विधायक दल का नेता चुनने की कवायद में जुट गए हैं तो दूसरी तरफ राजद नेता तेजस्वी यादव पारिवारिक कलह के बीच सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ हार की समीक्षा करने वाले हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को पार्टी के विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों की अहम बैठक पटना में बुलाई है। तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में राजद के प्रत्याशी और निर्वाचित विधायक शामिल होंगे। बैठक में चुनाव परिणामों तथा संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बहन रोहिणी के अपमान पर उबले तेज प्रताप, कहा- पिताजी का इशारा काफी, इन जयचंदों को जमीन में गाड़…

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Alert: 13 मई को झारखंड में बदलेगा Weather, कई...

 झारखंड में 13 मई को मौसम बदलेगा। रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी, 50 किमी प्रति घंटे...

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img