‘मैं मरने के लिए तैयार हूं…’ Yuvraj Singh के पिता का सामने आया बयान, जानें क्या है माजरा

Yuvraj Singh के पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह अपने बयानों के वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. कभी वह देश के पूर्व सफल कप्तान एमएस धोनी के बारे में कुछ कहते हैं या तो कभी कुछ और मगर इनके द्वारा दिया गया बयान हमेशा सभी को चौंका देता है. इस बार वह अपनी आपबीती सभी के साथ साझा करके चर्चा का विषय बन गए हैं.

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने जीवन की ऐसी तस्वीर पेश की है जो अकेलेपन, पछतावे और भावनात्मक थकान से भरा हुआ है. योगराज सिंह ने कहा कि वह अपने आवास पर अकेले समय बीता रहे हैं और उनके जीवन में अब किसी भी प्रकार का उमंग नहीं रहा है. उनके लिए अब इस जीवन में अनुभव करने के लिए कुछ भी नहीं है.

Yuvraj Singh के पिता का बयान

एक इंटरव्यू में अपने हालिया जीवन के बारे में बताते हुए योगराज सिंह ने कहा, मैं अपने घर में शाम के समय अकेले बैठा रहता हूं. मेरे आवास पर कोई नहीं है. मुझे भोजन के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है.  अनजान लोगों में से कभी कोई मुझे खाने के लिए दे देता है तो कभी कोई और दे देता है. मैंने घर के नौकर और कुक रखे थे, वो आए, सेवा की और चले गए. मैं अपने परिवार के सभी सदस्य से प्यार करता हूं.

महर मुखे किसी से कुछ भी नहीं चाहिए. मैं मरने के लिए तैयार हूं. मेरा जीवन पूरा हो चुका है, जब भी भगवान चाहें, मुझे अपने साथ ले जाएं. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं, मैं प्रार्थना करता हूं और भगवान मुझे देता रहता है.’

Saudi Arabia Bus Accident: मृतकों का शव नहीं लौटाएगी विदेशी सरकार, जानें इसके पीछे की वजह

योगराज सिंह का ऐसा रहा है निजी जीवन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का निजी जीवन लगातार चर्चा में बना रहा है. आपकी जानकारी लिए बता दें, योगराज सिंह ने दो शादी की है. उनकी पहली शादी शबनम कौर से हुई थी. वहीं उनकी दूसरी शादी नीना बुंधेल से हुई. जिन्हें कई लोग सतबीर कौर के नाम से भी जानते हैं. योगराज सिंह की पहली शादी पारिवारिक लड़ाई झगड़े के वजह से टूट गई. इस बात की पुष्टि खुद युवराज सिंह ने की है.

युवराज सिंह ने बताया था कि उनके माता पिता के बीच लगातार झगड़े हुआ करते थे. जिसके वजह से उन्होंने खुद दोनों को तलाक लेकर अलग होने का सलाह दिए थे. योगराज सिंह की पहली पत्नी शबनम कौर से उन्होंने दो बच्चे (युवराज और जोरावर) हुए. वहीं दूसरी पत्नी नीना बुंधेल से भी उन्हें दो बच्चे, एक लड़का और एक लड़की (विक्टर और अमरजोत ) हुई.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img