कल गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के साझी बनेंगे PM मोदी सहित कई बड़े दिग्गज

पटना : शपथ ग्रहण समारोह  –  बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रचंड जीत के बाद अब गुरुवार यानी 20 नवंबर को 10वीं बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री सहित एनडीए गठबंधन के कई नेता भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11.30 बजे शुरू हो जाएगा। पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट से सीधे हैलीकॉप्टर से गांधी मैदान पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के चलते गांधी मैदान के आसपास वाले सभी स्कूल और कॉलेज कल बंद रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे कई बड़े दिग्गज

आपको बता दें कि कल यानी 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होना है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम, ओड़िसा, हरियाणा के मुख्यमंत्री, कई राज्यों के डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े सहित एनडीए के कई बड़े नेता व करीब दो से तीन लाख लोगों को मौजूद रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े : 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे PM मोदी

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...