10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे PM मोदी

पटना : बिहार विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद अब गुरुवार यानी 20 नवंबर को 10वीं बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री सहित एनडीए गठबंधन के कई नेता भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11.30 बजे शुरू हो जाएगा। पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट से सीधे हैलीकॉप्टर से गांधी मैदान पहुंचेंगे।

पहली बार हो रहा है ऐसा समारोह – दिलीप जायसवाल

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि इस तरह का शपथ ग्रहण समारोह पहली बार हो रहा है, उत्सव का माहौल बना हुआ है। गांधी मैदान में इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह हुआ था, लेकिन इस बार उत्सव के माहौल में होने जा रहा है।

2 से 3 लाख लोग होंगे शामिल

उन्होंने कहा कि इस समारोह की खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। उनके साथ बिहार भर से लगभग दो-तीन लाख मतदाता भी मौजूद रहेंगे। एक उत्सव का माहौल होगा, विकसित बिहार का सपना पूरा करने के लिए हम आगे बढ़ चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व और पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों ने भरोसा जताते हुए प्रचंड बहुमत दिया है।

यह भी देखें :

NDA की शानदार जीत

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार जीत हासिल करते हुए 243 में से 2023 सीटें अपने नाम की। वहीं महागठबंधन का इस चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया। महागठबंधन के खाते में महज 35 सीटें आईं। वहीं अब बिहार में अगले पांच साल एनडीए की सरकार होगी।

यह भी पढ़े : Big Breaking : NDA विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार…

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img