Bokaro News : घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शरीर, आत्महत्या या मर्डर पुलिस कर रही है जांच

Bokaro News : बोकारो से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 स्थित बसंती मोड़ के बंगाली पड़ा बस्ती में बुधवार रात 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान शंकर प्रसाद के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता के निधन के बाद पत्नी लक्ष्मी उर्फ रिया और एक बेटी के साथ उसी बस्ती में रहता था. शंकर दिहाड़ी मजदूर था और परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं थी.

Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers
Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers

Bokaro News: बीती रात पत्नी से हुई थी लड़ाई

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात नशे की हालत में घर पहुंचने के बाद शंकर का पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. गुस्से में उसने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया और खुद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. सुबह जब पत्नी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई. शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हुए और जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए. शंकर फांसी के फंदे पर झूल रहा था.

Dhanbad Railway Station में कुलियों ने किया प्रदर्शन, जानें क्या है मांग

Bokaro News: जांच में जुटी पुलिस

इस बात की जानकारी हरला थाना पुलिस को सुबह करीब 9 बजे के आसपास सूचना के माध्यम से मिली. मौके पर पहुंचे एएसआई अमन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पड़ोसियों के मुताबिक बीती रात पति-पत्नी के बीच झगड़े की आवाजें सुनी गई थीं.

बोकारो से चूमन की खबर…

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...