चिराग ने कहा- 28 नवंबर को भव्य तरीके से मनाया जाएगा पार्टी का स्थापना दिवस

पटना : बिहार प्रदेश कार्यालय एक व्हीलर रोड पटना में आज यानी 21 नवंबर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में नई सरकार के गठन के पश्चात प्रेस-मीडिया के साथियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को संदेश देते हुए नेता ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से समर्पित है और अब चार गुना तेजी से काम करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा में हम आम जनता की आवाज बनेंगे और हर छोटे-बड़े मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा।

स्थापना दिवस के दिन जनता के साथ संवाद की होगी नई शुरुआत – चिराग पासवान

चिराग पासवान ने बताया कि 28 नवंबर को स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाया जाएगा, जिसमें जनता के साथ संवाद की नई शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी निरंतरता के साथ जनता के बीच जाएगी और छोटी-छोटी समस्याओं पर भी गंभीरता से काम किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि राम विलास पासवान द्वारा बनाई गई दलित सेना का पुनर्गठन किया जाएगा ताकि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। आज भी दलितों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और जातीय भेदभाव के खिलाफ दलित सेना फिर से सक्रिय होगी। गठबंधन में सीमाएं होने की बात स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि जितनी उम्मीदें थीं, उतना काम नहीं हो पाया, लेकिन आगे हर मुद्दे पर पूरी शक्ति से काम करने का प्रयास किया जाएगा।

चिराग के साथ पार्टी के कई बड़े नेता रहे मौजूद

पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त प्रेसवार्ता में पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी पार्टी के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अशरफ अंसारी मंत्री संजय पासवान संजय सिंह युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट मौजूद थे।

यह भी पढ़े : NDA की प्रचंड जीत पर चिराग ने की PC, कहा- नीतीश ने विपरीत परिस्थिति में भी जाकर किया प्रचार, PM-CM को बधाई

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...