स्पेशल ओलंपिक्स भारत : नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 में बिहार को मिला रजत पदक

पटना : 17 से 21 नवंबर तक साई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स साल्ट लेक सिटी कोलकाता में आयोजित ‘स्पेशल ओलंपिक्स भारत-नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 में बिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीत लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने बताया कि शानदार खेल कौशल, तालमेल, अनुशासन और टीमवर्क दिखाते हुए बिहार के खिलाड़ियों ने रजत पदक अपने नाम किया है जो बिहार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। यह जीत बिहार के अन्य खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल बढ़ाने वाला है।

शंकरण ने कहा- 20 राज्यों से 300 से ज्यादा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए

शंकरण ने बताया कि 20 राज्यों से 300 से ज्यादा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। बिहार से तीन प्रशिक्षकों और सात खिलाड़ियों सहित 10 सदस्यीय टीम इस प्रतियोगिता में भाग ले रही थी। कोचिंग स्टाफ में अजीत कुमार, गौरव कुमार, कुंदन कुमार पांडे और खिलाड़ियों में धीरज कुमार (कैप्टन), संतु कुमार, शेखर कुमार, सौम्या, मयंक कुमार, भास्कर तेजस्वी और तेजस किशोर शामिल रहे। वर्ल्ड समर गेम्स-2027 के लिए एक अहम क्वालिफायर के तौर पर आयोजित की यह प्रतियोगिता गई है।

Special Olympics India 1 22Scope News

सचिव संदीप कुमार चिली में होने वाले वर्ल्ड समर गेम्स-2027 के लिए फुटबॉल सिलेक्शन कमिटी के सदस्य भी हैं

स्पेशल ओलंपिक्स भारत के सचिव संदीप कुमार साउथ अमेरिका के चिली में होने वाले वर्ल्ड समर गेम्स 2027 के लिए फुटबॉल सिलेक्शन कमिटी के सदस्य भी हैं। खास बात ये है कि संदीप कुमार भी बिहार के ही हैं, जो बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है। स्पेशल ओलंपिक्स भारत, जिसे भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय और स्पेशल ओलंपिक्स इंक से मान्यता मिली है। यह स्ट्रक्चर्ड स्पोर्ट्स और डेवलपमेंट प्रोग्राम के जरिए दिमागी तौर पर कमजोर लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत और सक्षम बनाने के लिए समर्पित है।

यह भी पढ़े : चिराग पासवान ने कहा- 28 नवंबर को भव्य तरीके से मनाया जाएगा पार्टी का स्थापना दिवस…

Saffrn

Trending News

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...

बच्चों को पीने के पानी के लिए पार करना पड़ता है...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के नोनफरवा स्थित राजकीय उत्क्रमित एवं उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने...

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 लुटेरा गैंग गिरफ्तार

सिवान : सिवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना पुलिस, जिला...

WhatsApp New Feature: बिना चैट खोले दिखेगा Online Status, Storage Management...

WhatsApp जल्द नया Contacts Hub फीचर ला सकता है। यूजर्स बिना चैट खोले ऑनलाइन स्टेटस देख सकेंगे, साथ ही स्टोरेज मैनेजमेंट भी होगा आसान। WhatsApp...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img