गयाजी-बोधगया में 12 नए ट्रैफिक पोस्ट तैयार, लेडीज कांस्टेबल को मिलेगी टॉयलेट सुविधा, गर्मी-ठंड में भी राहत

गयाजी : शहर और बोधगया की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला पुलिस ने बड़ा कदम उठा दिया है। दोनों जगहों पर पहली बार बड़े पैमाने पर आधुनिक ट्रैफिक पोस्ट तैयार किए जा रहे हैं। खास बात यह कि हर पोस्ट में टॉयलेट की सुविधा भी दी जा रही है। इस कदम से लेडीज कांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान मिलने वाली परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

करीब 12 स्थानों पर यह नए ट्रैफिक पोस्ट बनाए जा रहे हैं

आपको बता दें कि करीब 12 स्थानों पर यह नए ट्रैफिक पोस्ट बनाए जा रहे हैं। सभी का टेंडर पूरा हो चुका है और अधिकतर जगहों पर काम तेजी से चल रहा है। कुछ पोस्ट का निर्माण लगभग फाइनल स्टेज में है। ट्रैफिक पोस्ट ओटीए, मिर्जा गालिब कॉलेज, भुसुंडा मोड़, डेल्हा और अन्य व्यस्त पॉइंट्स पर बन रहे हैं। इन स्थानों पर ट्रैफिक लोड सामान्य दिनों में भी काफी अधिक रहता है, ऐसे में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को नया पोस्ट बड़ी राहत देगा। अब तक शहर में बेहद सीमित जगहों पर ही ट्रैफिक पोस्ट मौजूद थे, वह भी बिना टॉयलेट के। खासकर लेडीज कांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान घंटों परेशान होना पड़ता था। गर्मी की तपिश हो या ठंड की काट देने वाली हवा कांस्टेबल खुले में ट्रैफिक संभालते थे। अब फैब्रिकेटेड रूम बनने से उन्हें हर मौसम में छांव और राहत दोनों मिलेंगी।

यह भी देखें :

शहर में 50 से अधिक ट्रैफिक पोस्ट हैं – ट्रैफिक DSP सुधीर कुमार

ट्रैफिक डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि शहर में 50 से अधिक ट्रैफिक पोस्ट हैं, लेकिन सबसे व्यस्त 12 पोस्ट को प्राथमिकता देते हुए वहां फैब्रिकेटेड रूम और टॉयलेट बनाए जा रहे हैं। कई जगह काम पूरा भी हो चुका है। बाकी जगहों पर भी तेजी जारी है। जल्द ही एसएसपी आनंद कुमार इनका उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पूरी व्यवस्था पुलिस वेलफेयर के तहत की जा रही है। ताकि ट्रैफिक पुलिस कर्मी बेहतर माहौल में काम कर सकें और सड़क पर तैनाती के दौरान उन्हें आराम और सुविधा दोनों मिलें। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद शहर की ट्रैफिक पुलिसिंग को नया रूप मिलेगा, और कर्मियों की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़े : जमीनी विवाद में खूनी जंग, दबंग गोतिया ने एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों पर तेज हथियार से किया हमला…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...