Palamu Firing Case: जमीन विवाद पर हुई गोलीबारी, पुलिस ने तीन आरोपियों को हथियारों सहित दबोचा

Palamu: जिले में जमीन विवाद को लेकर हुए गोलीबारी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र का है, जहां दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर गोलीबारी की घटना सामने आई थी। पुलिस ने अमजद खान, मोहित कुमार और तनवीर शाह नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

तीन आरोपियों को हथियारों सहित दबोचाः

पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस और चार खोखा बरामद किया गया है। हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने हथियारों के स्रोत और घटना में शामिल अन्य लोगों की पड़ताल शुरू कर दी है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमजद खान पर इससे पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी थी, लेकिन पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित कर ली।

रिपोर्टः बिनोद सिंह

 

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...