Jamshedpur Coral Smuggling Case: समुद्री कोरल जब्त, 4 Smugglers Arrested in Sakchi Hotel

जमशेदपुर में डब्ल्यूसीसीबी और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में साकची के होटल से चार तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो समुद्री कोरल जब्त किए गए। कीमत 10 लाख रुपये।


Jamshedpur Coral Smuggling Case जमशेदपुर: जमशेदपुर में वन्य जीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। साकची के कालीमाटी रोड स्थित विराट होटल में समुद्री जीव कोरल की अवैध बिक्री की तैयारी कर रहे चार तस्करों को शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) और जमशेदपुर वन प्रमंडल की संयुक्त टीम ने की।

Jamshedpur Coral Smuggling Case: समुद्री कोरल जब्त, 4 Smugglers Arrested in Sakchi Hotel
Jamshedpur Coral Smuggling Case: समुद्री कोरल जब्त, 4 Smugglers Arrested in Sakchi Hotel

टीम ने होटल के कमरे से लगभग चार किलोग्राम समुद्री कोरल बरामद किया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। कोरल की भारी मात्रा देख टीम ने तुरंत आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।


Key Highlights

  • विराट होटल, साकची से 4 कोरल तस्कर गिरफ्तार

  • डब्ल्यूसीसीबी और वन विभाग की संयुक्त छापेमारी

  • करीब 4 किलो समुद्री कोरल जब्त, अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये

  • आरोपी रांची, चाईबासा और पश्चिम सिंहभूम के रहने वाले

  • कोरल बेचने के लिए होटल में ठहरकर कर रहे थे सौदेबाजी


Jamshedpur Coral Smuggling Case:

गिरफ्तार तस्करों में तीन रांची के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी चाईबासा का निवासी है। इनमें पश्चिमी सिंहभूम जिला के हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र के ठक्कर बापा के कुसमुंडा मौजा के हरिचरण गोप, रांची के राहे पोगड़ा पोस्ट के रंगामाटी मौजा निवासी दीपक कुमार महतो, रांची मांडर निवासी प्रमोद कैवर्ता और रांची धुर्वा निवासी अभय कुमार शामिल हैं।

Jamshedpur Coral Smuggling Case:

जांच में पता चला कि यह कोरल झारखंड के ही दो वन क्षेत्रों से अवैध रूप से निकाला गया था। आरोपी अपने नेटवर्क के जरिए इसे बेचने के लिए जमशेदपुर पहुंचे थे और सौदा तय करने के लिए विराट होटल में ठहरे हुए थे।

टीम ने जब्त कोरल को सुरक्षित किया है और आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इनके पीछे और कौन लोग जुड़े हैं और कोरल की इस खेप की सप्लाई कहां-कहां होती थी।

Shahnaz Farheen Gold Medal: JUT के दीक्षांत समारोह में चमकीं शहनाज...

Shahnaz Farheen Gold Medal, बोकारो: गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी के टेक्निकल कैंपस (GGSESTC), बोकारो की छात्रा सुश्री शहनाज फरहीन ने MBA की पढ़ाई...

Bihar Aspirational Districts: 13 आकांक्षी जिलों में लैंगिक समानता के लिए...

Bihar Aspirational Districts, पटना: बिहार के आकांक्षी जिलों में लैंगिक समानता, बाल अधिकार और सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन को लेकर जिला स्तर पर नई...

Bihar Airport Projects: अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर एयरपोर्ट पर तेज होगा...

Bihar Airport Projects, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को विस्तार देने की दिशा में अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर/सारण में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं पर...