झारखंड विधान सभा में विधायकों के सवाल और मंत्रियों के जवाब,अम्बा प्रसाद ने उठाया ओबीसी आरक्षण का मुद्दा

होगा माटी कला बोर्ड का गठन 

Ranchi– झारखंड विधान सभा में आज विधायक अनंत ओझा ने माटी कला बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने का मुद्दा उठाया. इसके जवाब में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि बोर्ड का जो कार्य है उसका निर्वहन किया जा रहा, समय समय पर ट्रेनिंग करवायी जा रही है. इस बजट में भी राशि का आवंटन किया गया है, आगे भी सभी दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा.मंत्री मिथिलेश ठाकुर से अंसतुष्ट विधायक अनंत ओझा ने कहा कि बोर्ड को  सिर्फ डायरेक्टर के भरोसे नहीं चलाया जा सकता. फिर बोर्ड का क्या औचित्य है? इसके जवाब में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि बहुत जल्द बोर्ड का गठन कर लिया जाएगा.

कस्तूरवा विद्यालय में 16 वर्षों से पठन-पाठन करवा रहे शिक्षकों को स्थायी करने का मुद्दा 

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कस्तूरबा विद्यालय में 16 वर्षो से अस्थाई रुप से पठन पाठन करवा रहे शिक्षकों को स्थायीकरण का मामला उठाया. प्रदीप यादव ने कहा कि इन  शिक्षकों को सभी अर्हता को पूरा करने के बावजूद भी स्थायी  क्यों नहीं किया जा रहा. इसके जवाब में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इस बात का आश्वासन दिया कि इन शिक्षकों को 25 फीसद आरक्षण दिया जाएगा, रोस्टर का पालन करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय ने शिक्षकों के लिए एमएसीपी का मुद्दा उठाया. जिसके जवाब में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने नियम संगत कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले पर विचार किया जा रहा है.

हाथियों के उत्पात पर सदन में चर्चा, अब साढ़े छह लाख का होगा मुआवजा भुगतान 

कांग्रेसी विधायक नमन विक्सल कोंगारी ने सिमडेगा जिले के सारंडा के जंगल में हाथियों का उत्पात और उससे जुड़े मुआवजा राशि का मामला उठाया.

इस मामले में दखल देते हुए मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि यह सही है कि समय-समय पर जंगल के किनारे बसे हुए गांवों में पहुंच कर हाथी उत्पात मचाते हैं, इसलिए उन इलाकों चेक डैम और बांध का निर्माण करवाया गया है, 5 लाख पौधे लगवाये गये हैं, ताकि हाथियों को खाने की कमी न हो.

मुआवजे की चर्चा करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हाथियों से मौत होने पर चार लाख रुपये का सहायता दिया जाता रहा , अब सरकार इस राशि को बढ़ाकर साढ़े छह लाख करने पर विचार कर रही है.

 जैक में होगी स्थायी पदों पर बहाली

भाजपा विधायक जेपी पटेल ने जैक बोर्ड, रांची में संविदा आधारित बहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां शैक्षणिक पदाधिकारी, वित्त पदाधिकारी का पद स्वीकृत है, लेकिन इन पदों पर संविदा पर बहाली की गयी है. इसके जवाब में मंत्री जगरनाथ महतो प्रश्नकर्ता को आश्वस्त किया कि फिलहाल कोई काम प्रभावित नहीं हो रहा है, बोर्ड की परीक्षा के बाद इन पदों पर स्थायी नियुक्ति की जाएगी.

 रांची के निकटवर्ती फॉलों को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने की योजना

कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने रांची जिला के हुंडरू फॉल, जोन्हा फॉल, तिरु फॉल, पैना पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की करने की मांग उठाते हुए कहा कि हजारों लोग इसे देखने आते हैं. इसके जवाब में पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि इन जगहों के नाम पर्यटन स्थल के रूप में चयन के लिए जिला पर्यटन संवर्धन समिति के भेजा जाएगा, जल्द ही इस पर निर्णय किया जाएगा.

 अम्बा प्रसाद ने उठाया ओबीसी आरक्षण का मुद्दा

कांग्रेस की विधायक अम्बा प्रसाद ने सदन में ओबीसी आरक्षण का मामला उठाया. जिसके जवाब में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इस दिशा में काम किया जा रहा है. लेकिन पंचायत चुनाव में ओबीसी के लिए आरक्षण कोई बाध्यता नहीं है.

Saffrn

Trending News

दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता दुल्हन, हाथ की मेहंदी भी नहीं...

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोच थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव में शादी...

मंत्री अशोक ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- देश में पेट्रोल-डीजल...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे से बिहार सरकार के खाद्य व उपभोक्ता मंत्री अशोक चौधरी ने पार्टी दफ्तर में जनसुनवाई कार्यक्रम में...

भव्य बिल्डिंग पर कब्जा, बदहाल हॉस्टल में पढ़ाई, ANM स्कूल की...

कटिहार : कटिहार सदर अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत से बना एएनएम स्कूल का भव्य भवन तीन साल बाद भी छात्राओं के काम...

तेजस्वी को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को एक केस में कोर्ट से बड़ी राहत मिली...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न कांडों में 22 अभियुक्त गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने विभिन्न कांडों में कार्रवाई करते हुए कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img