पटेल की जयंती पर यूनिटी मार्च होगा आयोजित, युवाओं को एक भारत , श्रेष्ठ भारत और आत्म निर्भर भारत की मिलेगी प्रेरणा

पटेल की जयंती पर यूनिटी मार्च होगा आयोजित, युवाओं को एक भारत , श्रेष्ठ भारत और आत्म निर्भर भारत की मिलेगी प्रेरणा

राजगीर : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में 25 नवंबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत यूनिटी मार्च आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बिहारशरीफ सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे।

सम्राट चौधरी पर जताया भरोसा

इसका उद्देश्य युवाओं को एक भारत श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत की राह पर प्रेरित करना है। एनडीए में गृह मंत्रालय भाजपा को मिलने और सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के सवाल पर सांसद ने कहा कि लोग उन पर भरोसा रखते हैं और वे इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाएंगे।

निर्दोष पर नहीं दोषियों पर चलेगा बुलडोजर

उन्होंने कहा कि बिहार में निर्दोषों पर बुलडोज़र नहीं चलेगा, लेकिन दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर जरूर चलेगा. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर कार्रवाई न्यायसंगत होगी।

तेजप्रताप के एनडीए में बुलावा पर उठाया सवाल

जेडीयू सांसद ने कहा कि तेज प्रताप यादव को NDA में निमंत्रण भेजना ही नहीं चाहिए था “भ्रष्टाचारियों का बेटा भ्रष्टाचारी ही होगा, जैसे कनैल के फूल में कनैल ही होता है। ऐसे में तेज प्रताप यादव को NDA में क्यों बुलाया जा रहा है? पार्टी में तो उन्हीं लोगों को स्थान मिलना चाहिए जो वास्तव में अच्छे और साफ छवि वाले हों।

ये भी पढ़े :  विधायकी के बाद नए अवतार में तेजु भैया, बने ब्लॉगर तो यूजर कर रहे मजेदार कमेंट्स

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img