विधायकी के बाद नए अवतार में तेजु भैया, बने ब्लॉगर तो यूजर कर रहे मजेदार कमेंट्स

विधायकी के बाद नए अवतार में तेजु भैया, बने ब्लॉगर तो यूजर कर रहे मजेदार कमेंट्स

22 Scope Newsdesk : निराले अंदाज के कारण हमेशा चर्चा में रहे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) लालू प्रसाद यादव के लाल तेज प्रताप यादव महुआ से हार के बाद फिर चर्चा है। चर्चा का कारण है उनका ब्लॉग ‘TY BLOG’ जिसकी शुरुआत 17 नवंबर 25 को हुई है और अबतक दो वीडियो भी डाली गई है।

जिंदगी में कुछ भी असंभव नहीं, बोले- तेज प्रताप

पहले वीडियो में उन्होंने अपने चैनल का इट्रों दिया है। साथ ही नसीहत दी है जिंदगी में कुछ भी असंभव नहीं है। जबकि दूसरे वीडियो में वे दूध उत्पादन की पूरी प्रक्रिया समझा रहे हैं। फैक्ट्री से लेकर दूध के मार्केट में जाने से पहले के पूरे क्रम को अच्छे से समझाते दिख रहे हैं। फैक्ट्री में किस तरह के लोग काम करते हैं उनकी भी जानकारी दी है।

LR VLOG के बाद बनाया TY BLOG

तेज प्रताप यादव के नए यूट्यूब चैनल पर कई मजेदार कमेंट्स भी यूजर कर रहे हैं। गौरतलब हो कि इसके पहले भी तेज प्रताप ‘LR VLOG’ के नाम से चैनल बनाया था। अब दर्शक उनके अगले वीडियो का इंतजार कर रहे हैं।

यूजर कर रहे मजेदार कमेंट

वहीं तेज प्रताप यादव के इस ब्लॉग के बाद यूजर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि तेज प्रताप को Y+ सुरक्षा मिली है और यूजर इस पर भी कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है पहला ब्लांगर जिसे Z सुरक्षा मिली है। एक यूजर ने बधाईयां देते हुए लिखा है कि आपके प्रयास से क्षेत्र की जनता को नई शक्ति और उर्जा मिलेगी। मैं भी आपसे मिलना चाहता हूं कृपया मिलने का अवसर दे।

ये भी पढ़े :    आधार कार्ड बनाना जंग जीतने से कम नहीं, प्रदेश के 580 में चार सौ केन्द्र बंद, रोज डाकघरों के चक्कर लगाने को लोग हुये मजबूर

Bihar-Jharkhand Telecom Market: Jio ने मई में जोड़े 2.37 लाख नए...

TRAI की मई 2026 रिपोर्ट में बिहार-झारखंड टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा। जियो ने 2.37 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, जबकि...

बुजुर्ग किसान भुखन यादव की गोली मारकर हत्या

मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के मोर पोखर पर बुजुर्ग किसान भुखन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह घटना...

Ranchi YouTuber Murder: सुंदरगढ़ में युवा यूट्यूबर शिवधन लोहार का अपहरण...

रांची के युवा यूट्यूबर शिवधन लोहार की ओडिशा के सुंदरगढ़ में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। लूटपाट के बाद शव नहर में...