Advertisment

Dhanbad News: गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा,एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

Dhanbad News: धनबाद से दिल दहलाने वाली खबर निकल के सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद के गोविंदपुर स्थित बागसूमा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे लड़के का पैर कट के अलग हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चंदूड़ीह पंचायत बड़ा नवाटांड़ के साजिद और इरफान फुटबॉल मैच देखने के लिए जंगलपुर जा रहे थे. इस दौरान अनियंत्रित तेज ट्रक (WB11 D 4616) ने दोनों लड़कों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इरफान की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं दूसरे लड़के साजिद का एक पैर कट गया. जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन फानन में उन्हें धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (SNMMCH) अस्पताल लेकर आया. जहां साजिद का इलाज किया जा रहा है वहीं, इरफान के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच काफी आक्रोश देखने को मिल रहा ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे है.

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...