Dhanbad: गोविंदपुर में सड़क हादसा, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

Dhanbad: गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपर बाजार के समीप सड़क हादसा हुआ। इसमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलियापुर निवासी अनिता देवी और जग्गू टुडू अपने ससुराल टुंडी के वीरम पहाड़ी जा रहे थे। इसी दौरान ऊपर बाजार के समीप हाइवा ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया।

Dhanbad: सड़क हादसे में महिला की मौत

इसके बाद घायल दंपती को स्थानीय लोगों की मदद से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने अनिता देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति जग्गू टुडू की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि गोबिंदपुर में लगातार दुर्घटना हो रही है। यहां लगा ट्रैफिक लाइट भी सही से काम नहीं कर रहा है।

JBVNL Smart Meter News: जेबीवीएनएल ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को किया...

JBVNL Smart Meter News: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने स्मार्ट मीटर और एनर्जी अकाउंटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं में कथित अनियमितता और...

पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर DM का एक्शन, लापरवाही...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक...

Sahibganj Land Dispute News: बाउंड्री निर्माण को लेकर हिंसा, बुजुर्ग रुदल...

Sahibganj Land Dispute News: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत महासिंहपुर पंचायत के जयरामडांगा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप...