केरेडारी गोलीकांड : अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर युवक को मारी पांच गोली, जांच में जुटी पुलिस

केरेडारी गोलीकांड : जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुंडू पंचायत के बुंडू गांव स्थित बघुताबर टोला में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रुपलाल करमाली, पिता करमा करमाली के रूप में हुई है। मृतक क्षेत्र में मांडा पूजा के भगत (पूजारी) के रूप में कार्य करता था और गांव में उसकी अच्छी पहचान थी।

अपराधी छत के रास्ते घर में घुसे:

जानकारी के अनुसार घटना लगभग रात 12 बजे की है, जब अज्ञात अपराधी छत के सहारे घर में घुसे और रुपलाल करमाली पर लगातार पांच गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोलियों की आवाज के बाद घर और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बताया कि इस घटना से परिवार सदमे में है और कारण स्पष्ट नहीं है।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी:

घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर तथा आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। पुलिस ने कहा कि यह मामला गंभीर प्रकृति का है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी और फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

केरेडारी गोलीकांड – हत्या के पीछे कारण अज्ञात, जांच जारीः

अब तक हत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस इस मामले में निजी दुश्मनी, सामाजिक विवाद, तांत्रिक या धार्मिक गतिविधियों से जुड़ा विवाद जैसे संभावित कारणों पर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में डर और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा किरात में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है। क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

रिपोर्टः शशांक शेखर

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel