अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बेतिया : बेतिया के नरकटियागंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना नरकटियागंज शहर के नंदपुर स्कूल के पास की है, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में की गई है

घायल युवक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के कटघरवा गांव निवासी 22 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Betia Goli 1 22Scope News

घटना की सूचना मिली, युवक को भेजा गया है अस्पताल, इलाज जारी – नरकटियागंज SDPO जयप्रकाश सिंह

वहीं नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Betia Goli 22Scope News

यह भी पढ़े : बेतिया में ग्रामीणों का पुलिस पर गुस्सा, गिरफ्तारी के दौरान हंगामा, 3 घंटे तक घिरी रही पुलिस गाड़ी

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: बिहार के 73 लाख...

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment, पटना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही बिहार के 73...

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...