CNG Auto Blast: टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर सीएनजी ऑटो में दो धमाके, मौके पर मची अफरा-तफरी

Jamshedpur: CNG Auto Blast – सोमवार सुबह टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर अचानक धमाकों की आवाज से दहल उठा। स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर खड़ी एक सीएनजी ऑटो (CNG Auto) में आग लगने के बाद करीब साढ़े 11 बजे दो जोरदार विस्फोट हुए। धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में भय और हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो को कीताडीह निवासी पवन राय चला रहा था। वह यात्रियों को लेकर स्टेशन की ओर पहुंच ही रहा था तभी लोगों ने ऑटो के नीचे से चिंगारी निकलते देख चालक को सतर्क किया। चेतावनी के कुछ ही क्षण बाद धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते ऑटो पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया।

CNG Auto Blast – समय रहते ऑटो से उतरे चालक और यात्रीः  

चालक और उसमें सवार सभी यात्री समय रहते ऑटो से उतर गए, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन आग बढ़ते ही सीएनजी सिलेंडर में दो धमाके हुए, जिनकी आवाज ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। कुछ देर के लिए स्टेशन के बाहर यातायात बाधित हो गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

CNG Auto Blast – दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

धमाकों की सूचना मिलते ही पीसीआर वैन, RPF, GRP और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।पुलिस और दमकल विभाग ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक संभावना शॉर्ट सर्किट या गैस लीक की बताई जा रही है, लेकिन प्रत्यक्ष कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...