झारखंड में आरटीपीसीआर जांच हुआ सस्ता, निजी लैब के लिए रेट तय

अब 300 रुपए में होगी आरटीपीसीआर जांच

रांची : झारखंड में अब 400 रुपए की जगह 300 रुपये में कोरोना संक्रमण की आरटीपीसीआर जांच होगी. आरटीपीसीआर से कोरोना की जांच कराने के लिए निजी जांच लैब और प्रयोगशालाओं के लिए सरकार ने फिर से एक बार संशोधित दर गुरुवार को तय कर दी है. निजी लैब में अभी तक प्रति सैंपल 400 रुपये तक आरटीपीसीआर से जांच की दर तय थी.

letter 22Scope News

साथ ही होम विजिट की राशि 100 रुपए किया गया है. सरकार ने आरएटी जांच की दर को भी संशोधित कर दिया है. अब इस जांच के लिए 150 रुपए की जगह 50 रुपए कर दिया गया है. इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर दी. स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण ने एक पत्र जारी किया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संशोधित दर को लेकर जारी आदेश में कहा गया है कि घरों से सैंपल लेने पर अतिरिक्त 100 रुपये दर भी निर्धारित कर दी है. वहीं, अन्य जांच की निर्धारित दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके तहत रैपिड एंटीजन से जांच की दर 150 रुपये की जगह 50 रुपए कर दी गयी है. सभी प्राइवेट लैब संशोधित दर का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से करेंगी. इन सभी निर्देशों का उल्लंघन करने वाली तथा निर्धारित दर से अधिक राशि लेने वाली लैब के विरुद्ध झारखंड राज्य एपिडेमिक डिजीज (कोविड) रेगुलेशन-2020 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : शाहनवाज

झारखंड में सामने आये कोरोना के 622 नये मामले, दो मरीजों की हुई मौत

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...