ऑटो पकड़ना अब झंझट नहीं! राजधानी पटना के स्टैंड पर गेट से ही मिलेगी पूरी जानकारी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार में राजधानी के सभी ऑटो स्टैंड को हाइटेक बनाने का काम अब तेजी से किया जा रहा है। जिसमें पटना के लगभग सभी ऑटो स्टैंडों पर रूट बोर्ड और प्रीपेड ऑटो बूथ समेत अन्य कई सुविधा बहाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य प्रशासन ने एक और बड़ी सुविधा बहाल कर दी है। जिससे अब स्टेशन पर आये यात्रियों को राजधानी के किसी भी इलाके में जाने के लिए ऑटो चालक या अन्य लोगों से पुछने की जरूरत नहीं होगी।

पटना जंक्शन के समीप प्रमुख टाटा पार्क ऑटो स्टैंड पर यात्रियों के जानकारी के लिए रूट निर्धारित बोर्ड लगाया गया

पटना जंक्शन के समीप प्रमुख टाटा पार्क ऑटो स्टैंड पर यात्रियों के जानकारी के लिए रूट निर्धारित बोर्ड लगाया गया है। ताकि पैसेंजरों को उचित जगह से ऑटो पकड़ने के लिए कोई समस्या नहीं झेलनी पड़े। साथ ही रुट की अधिक जानकारी के लिए माइकिंग की सुविधा भी बहाल कर दी गई है। जो टाटा पार्क ऑटो स्टैंड में 24 घंटे किस गेट से किस इलाके के लिए ऑटो चलेगी इसकी सूचना भी यात्रियों तक पहुंचती रहेगी।

Tata Park Auto Stand 1 22Scope News

यात्रियों की सुविधा के लिए प्रीपेड ऑटो बूथ का संचालन

वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए टाटा पार्क में पूर्ण प्रीपेड ऑटो बूथ का संचालन शुरू कर दिया गया है। जिससे रात में भी यात्रियों को रिजर्व ऑटो सेवा की सुविधा प्रदान की जा सकें। इस सुविधा को बहाल करने के लिए एक अलग प्रणाली भी तैयार की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में एयरपोर्ट पर भी प्रीपेड ऑटो बूथ का संचालन शुरू किया गया है। जल्द ही फुलवारीशरीफ, राजेंद्र नगर, दानापुर स्टेशन समेत अन्य जगहों पर इस सुविधा को बहाल करने की तैयारी की जा रही है।

टाटा पार्क से रोजाना 25 हजार से अधिक पैसेंजरों का होता परिचालन

जानकारी के लिए बता दें कि पटना जंक्शन समीप टाटा पार्क से रोजाना 25 हजार से अधिक पैसेंजर अपने सुनिश्चित स्थान आने-जाने के लिए ऑटो पकड़ने आते है। बीते मई महीने में पटना जंक्शन पर पैसेंजरों की सेवा के लिए मल्टी मॉडल हब की शुरुआत की गई है। जिससे लोगों को अंडरग्राउंड सब-वे के जरिये पटना जंक्शन या टाटा पार्क आने-जाने की व्यवस्था की गई है।

Tata Park Auto Stand 2 22Scope News

यात्रियों की सुविधा के लिए टाटा पार्क गेट से किन-किन इलाकों में ऑटो चलेगी इसकी जानकारी पहले से ही रहेगी – जिला परिवहन अधिकारी उपेंद्र पाल

जिला परिवहन अधिकारी उपेंद्र पाल ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए टाटा पार्क गेट से किन-किन इलाकों में ऑटो चलेगी इसकी जानकारी पहले से ही रहेगी। बोर्ड लगने से यात्रियों को अपने सुनिश्चित जगह पर जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही भविष्य में सभी ऑटो स्टैंड गेट पर इस व्यवस्था को बहाल कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : मंत्री राम कृपाल ने कहा- मृदा स्वास्थ्य कार्ड से संतुलित उर्वरक उपयोग को मिल रही नई दिशा…

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

 बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...

Ranchi Railway News: दिवाली और छठ पर नियमित ट्रेनों में लंबी...

 दिवाली और छठ पर रांची से दिल्ली, पटना, गोरखपुर और बेंगलुरु जाने वाली नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। कई स्पेशल ट्रेनों में अब...