विजय कुमार चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, कार्यों का किया निपटारा

पटना : भवन निर्माण विभाग के नए मंत्री विजय कुमार चौधरी आज रविवार को विभाग पहुंचे। विभाग के सचिव कुमार रवि सहित विभागीय पदाधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों के द्वारा मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मंत्री ने विभाग के पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से उनके दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

विजय चौधरी ने पदाधिकारियों व अभियंताओं के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की और कार्यों का निपटारा भी किया

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की और कार्यों का निपटारा भी किया। सचिव कुमार रवि ने विभाग की संरचना एवं कार्यप्रणाली से माननीय मंत्री को अवगत कराया। विभाग की योजनाओं की जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही राज्य की आईकॉनिक बिल्डिंग एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Vijay Chaudhary 1 1 22Scope News

‘पंचायत सरकार भवन, आवासीय विद्यालय, प्रखंड कार्यालय सहित सभी योजनाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई’

विजय कुमार ने मंत्री को अवगत कराया कि हाल के वर्षों में भवन निर्माण विभाग ने बापू टावर, राजगीर खेल परिसर, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप सहित कई आईकॉनिक भवनों का निर्माण किया है। पंचायत सरकार भवन, आवासीय विद्यालय, प्रखंड कार्यालय सहित सभी योजनाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई।

मंत्री ने कहा- विभाग की योजनाओं को समय से पूर्ण करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण उनकी प्राथमिकता रहेगी

मंत्री ने कहा कि विभाग की योजनाओं को समय से पूर्ण करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण उनकी प्राथमिकता रहेगी। भवनों के निर्माण कार्य को तेजी एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण की जाएगी। कई स्तर पर निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी ताकि योजनाओं को ससमय पूर्ण किया जा सके। इस क्रम में मंत्री ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई दिशा-निर्देश पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को दिए। इस अवसर पर विभाग के सभी पदाधिकारी, अभियंतागण सहित अन्य कई लोग मौजूद रहें।

Vijay Chaudhary 2 22Scope News

यह भी पढ़े : विभागों के बंटवारा के बाद धीरे-धीरे पदभार ग्रहण कर रहे हैं मंत्री

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img