विभागीय योजनाओं की समीक्षा में बोले मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल- निर्माण कार्यो में आ रहे बाधाओं को शीघ्र करे दूर

विभागीय योजनाओं की समीक्षा में बोले मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल- निर्माण कार्यो में आ रहे बाधाओं को शीघ्र करे दूर

पटना, 19 दिसम्बर 2025 : डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग द्वारा आज विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। उक्त समीक्षा बैठक में श्री पंकज कुमार पाल, सचिव, पथ निर्माण विभाग के साथ विभाग के वरीय अभियंतागण उपस्थित रहे।

522f68c9 5c9e 4783 bfb7 c34afc1dcc7d 22Scope News

समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कार्यों का हो तेज समापन, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

समीक्षा बैठक के दौरान माननीय मंत्री को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से आगामी वर्षों में लिये जाने वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की महत्वपूर्ण योजनाएँ सहित महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया है। समीक्षा बैठक के दौरान बैठक में बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) के योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।
माननीय मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। उन्होंने कहा, “जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कार्यों को तेज गति से पूरा करना होगा। इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं , कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

044a8ff4 53bc 4bcd 97c9 b62bc3e1501d 22Scope News

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यों की समीक्षा की

इसके उपरांत बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अधीन क्रियान्वित मेगा परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया है। माननीय मंत्री ने परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे आम जनता को जल्द लाभ मिलेगा और राज्य का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा। राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति पर चर्चा करते हुए डॉ. जायसवाल ने निर्माण में आ रही किसी भी बाधा को शीघ्र दूर करने का आदेश दिया। साथ ही, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (केंद्र) से लंबित मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

सरकारी कार्य में पूर्ण पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता और तेज रफ्तार बनाये रखने की जरूरत

माननीय मंत्री ने सभी अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता और तेज रफ्तार से किए जाएं। विभाग की योजनाओं से आमजन को तुरंत फायदा पहुंचे और बिहार के तेज विकास में हमारा योगदान सराहनीय हो। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और अन्य बड़ी परियोजनाएं राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

ये भी पढे :  विजिलेंस के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर लिपिक, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर अंचल कार्यालय में था तैनात

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...