Cooch Behar Trophy: हजारीबाग में चढ़ेगा क्रिकेट का रंग, HDCA अध्यक्ष सह सांसद मनीष जायसवाल ने दी जानकारी

Cooch Behar Trophy: हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में अगले महीने यानी दिसंबर के 8 तारीख से 11 तारीख तक Cooch Behar Trophy एलीट ग्रुप के झारखंड और केरल का मैच होना है. जिसे लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. HDCA होने वाले मैच को लेकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है या नहीं इस बात का जायजा करने हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल मैदान पहुंचें. आपकी जानकारी के लिए बता दें, सांसद मनीष जायसवाल हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन (HDCA) के अध्यक्ष भी हैं.

Cooch Behar Trophy: सांसद मनीष जायसवाल ने की प्रेस वार्ता

उन्होंने आज एक प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दिया कि हजारीबाग के लिए यह कितना गौरव का बात है कि हजारीबाग अब बीसीसीआई के नक्शे पर आ गया है. तैयारियों पर बात करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि कूच बिहार ट्रॉफी के मैच के लिए लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है और जितने भी जरूरी चीज थी उसे दुरुस्त कर लिया गया है. हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के लिए यह काफी गौरव की बात है कि अब हजारीबाग में बीसीसीआई के मैच होने संभव हो पा रहे हैं.

T20 World Cup 2026: आज होगा Schedule का एलान, जानें कहां देख सकते हैं लाइव?

Cooch Behar Trophy: BCCI के मैच के लिए मैदान को किया गया पूरी तरह से तैयार

उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि इस स्टेडियम में जो कि पहले यहां पर मैच कर पाना संभव नहीं हो पता था और अब यहां पर बीसीसीआई के मैच हो रहे हैं तो इस बीच इसे लेकर कितनी तैयारी की गई है कैसे विकास योजनाओं को यहां पर लाया गया है. तब जाकर यह स्टेडियम अब बीसीसीआई के मैच होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हो पाया है. साथ ही सांसद मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन का अब अगला प्रयास यह है कि रणजी ट्रॉफी के मैच इस स्टेडियम में हो सके. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...