बड़कागांव में विस्थापित गांव के लोगों संग सांसद मनीष जायसवाल ने किया सीधा संवाद

बड़कागांव. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी बड़कागांव दौरे के क्रम में हरली पंचायत भवन पहुंचे। यहां इस क्षेत्र के संबंध एनटीपीसी, जेएसडब्लू और अडानी कोल माइंस से संबंधित करीब एक दर्जन विस्थापित गांवों के दर्जनों लोगों संग बैठक की और सीधा उनके दर्द एवं समस्याओं से रूबरू हुए।

सांसद मनीष जायसवाल ने एक-एक करके क्षेत्र के लोगों से उनकी समस्या जानी। जिसमें विस्थापित गांवों से पहुंचे लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारा जमीन खेतिहर है और जल, जंगल और जमीन की रक्षा हमारा दायित्व है। हम अपनी जमीन किसी भी कीमत पर कंपनियों को नहीं देना चाहते हैं। विस्थापितों ने अपने दर्द को बयां करते हुए कहा कि बीते 7 नवंबर को हम लोगों के द्वारा विस्थापित महापंचायत के आयोजन के बाद इस क्षेत्र में पुलिस की मनमानी और ज्यादती बहुत बढ़ गई है। लोग पुलिसिया जुल्म के खौफ के साए में हैं। बैठक में गोंदलपूरा, बादम, हरली, महुगाई, अंबाजित, बाबू बलिया, मोतरा, चंदौल सहित अन्य गांवों के लोग शामिल हुए।

विस्थापितों के दर्द को सुनने के बाद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव क्षेत्र के विस्थापितों को संबोधित करते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह विस्थापन की पीड़ा से पूरी तरह परिचित हैं और इस मुद्दे को संसद से लेकर दिल्ली के संबंधित मंत्रालयों तक जल्द ही उठाएंगे।

सांसद मनीष जायसवाल ने विस्थापितों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़कागांव पूर्वी क्षेत्र के विस्थापन ब्लॉक बहुत पहले सृजित हुआ है। आज यहां काम का प्रक्रिया शुरू होने जा रहा है। मैं भी बड़कागांव क्षेत्र की विस्थापित हूं और विस्थापितों के दर्द से अच्छे से वाकिब हूं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की समस्याओं को वाजिब जगह तक पहुंचाने के लिए विस्थापितों से एक प्रतिनिधिमंडल बनाए जिसे दिल्ली ले जाकर संबंधित विभाग के मंत्री और सचिव से मिलवाकर आपकी बात सीधे पहुंचाऊंगा।

सांसद मनीष जायसवाल ने आश्वासन दिया कि विस्थापन से संबंधित मुद्दों को लोकसभा के इसी सत्र में या आने वाले बजट स्तर में जरूर उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा दर्ज किए गए व्यक्तिगत एफआईआर के मामलों में वह संबंधित दस्तावेज़ उन्हें सौंपे तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात करके जायज मामले में राहत दिलाएंगे।

सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मारपीट या किसी भी तरह की पुलिस ज्यादती की घटना अगर उनके संज्ञान में आती है, तो वह तुरंत और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इस विस्थापन से संबंधित अगर आप आंदोलन करेंगे और पुलिस ज्यादती करेगी, तो हम पूरी तरह आपके साथ रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आपके महापंचायत में मैं बिहार चुनाव में होने के कारण नहीं आ सका, लेकिन हमारे प्रतिनिधि पहुंचे थे और सीधे आपके बातों को सुनने आपके बीच आया हूं। आप अपने किसी भी जरूरत पर सीधे हमसे संपर्क करें निश्चित रूप से भरोसा दिलाया हूं। आपके उम्मीदों के कसौटी पर खरा उतरने का भरसक प्रयास जरूर करूंगा।

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने हाल ही में बड़कागांव पूर्वी क्षेत्र के लोगों द्वारा आयोजित महापंचायत और उसमें दिखाए गए ताकत एवं समर्थन की सराहना की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विस्थापन के खिलाफ यह लड़ाई राजनीतिक मंच से ऊपर उठकर लड़ी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से इस क्षेत्र में घूमते रहे हैं। उन्होंने जनता को याद दिलाया कि भले ही वह लगातार तीन चुनाव न जीत पाए हों, लेकिन आपने हमें जो जिम्मेदारी दी है, हम लगातार आपके साथ आपके बीच रहे हैं।

विधायक रोशन लाल चौधरी ने सांसद मनीष जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि सांसद मनीष जायसवाल ने भी इस क्षेत्र के विस्थापन की आवाज़ को संसद में पुरजोर तरीके से उठाया है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि जब भी हमें सदन (विधानसभा) में मौका मिला, हमने विस्थापन छोड़कर कोई मुद्दा नहीं उठाया। महापंचायत में हम भी आए थे, और दूसरे राज्य के आंदोलनकारी भी आए थे।उन्होंने कहा कि महापंचायत के मंच को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह गैर-राजनीतिक मंच या आंदोलन होना चाहिए। राजनीति अपनी जगह पर है लेकिन हम विधायक हैं, और हम पूरे क्षेत्र की जनता के लिए हैं। उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप और तर्क का कोई अंत नहीं है, लेकिन “गलत का सार्वजनिक रूप से विरोध होना चाहिए। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि हाथ जोड़कर विनती करता हूँ कि इसे राजनीतिक मंच नहीं बनना चाहिए। राजनीति से ऊपर उठकर इस लड़ाई को लड़ें। ज़रूरत होगी तो पद से भी इस्तीफा देंगे। लेकिन आपका साथ कतई नहीं छोड़ेंगे।

यहां सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। इससे पहले सांसद मनीष जायसवाल का बड़कागांव आने के क्रम में बड़कागांव चौक, बड़कागांव पंचायत भवन चौक, सांड, विश्रामपुर और हरली में स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनकर जबरदस्त स्वागत किया।

हरली पंचायत भवन सभागार में विस्थापितों संग आयोजित बैठक में लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, पूर्व मुखिया सह बड़कागांव पूर्वी सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, भाजपा नेता जुगनू सिंह, अनिल मिश्रा, जयनारायण मेहता, उपेंद्र प्रसाद, बेचन साव, सबूर महतो, सुमन गिरी, भीखन किशोर राणा, सोहन लाल मेहता, मनीष पाण्डेय, प्रमोद साव, विकास कुमार, अशोक यादव, गोविंद महतो, अभय कुमार, किशोर राणा, त्रिवेणी महतो, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...