KBC के मंच पर चमका बिहटा का नाम, डॉ रमन किशोर को मिला Force for Good Hero का सम्मान
22 Scope News desk : सोनी टीवी के कार्यक्रम KBC में एक बार फिर से निस्वार्थ सेवा और समर्पण को सम्मान मिला है। इसी बहाने के बिहार के बिहटा का नाम भी राष्ट्रीय पटल पर आ गया है। केबीसी ने बिहटा के ‘गांव का डॉक्टर’ के नाम से मशहूर डॉ. रमन किशोर को सम्मान दिया गया। 40,000 से अधिक मरीजों का मुफ्त और निस्वार्थ इलाज उपलब्धि मानी जा रही है।

केबीसी के मंच पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद रमन किशोर को सम्मानित किया। दरअसल Force for Good Hero का सम्मान पाने वाले यूवा चिकित्सक का अपने वेतन से ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना असाधारण और प्रेरक माना गया है।
आखिर कौन है ‘गांव का डॉक्टर’ के नाम से मशहूर डॉ. रमन किशोर
ESIC मेडिकल कॉलेज, बिहटा में सरकारी डॉक्टर और AIIMS पटना से MD कर चुके रमन अपनी सैलरी का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा पर खर्च करते हैं। 40 हजार से अधिक मरीजों का ईलाज कर चुके रमन कुमार अपने वेतन से मुफ्त में परामर्श के अलावा दवाई और जाँच भी देते हैं। इस कारण वे क्षेत्र में ‘गांव के डॉक्टर’ के नाम से मशहूर हैं।
क्यों लिया मुफ्त सेवा का संकल्प, जानिये
बीते छह सालों से वे अनवरत छुट्टी के दिन ग्रामीण ईलाके में घुम-घुम कर मेडिकल सेवा दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार मां को समय पर इलाज नही मिल पाने से वो अत्यंत दुखी थे और उसके बाद से ही उन्होंने संकल्प लिया की इलाज के आभाव में कोई मरीज ना मरे। इस संकल्प के बाद से डॉ रमन किशोर ने प्राईवेट प्रेक्टिस भी छोड़ कर गरीब मजबूरों की सेवा में लग गये।
ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर व शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण


















