JAC Matric-Inter Exam 2026: मैट्रिक और इंटर परीक्षा 3 February से, जानें पूरा Schedule

जैक ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया। परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी और दो सीटिंग में होंगी। एडमिट कार्ड जनवरी में उपलब्ध होंगे।


JAC Matric-Inter Exam 2026 रांची: जैक ने बुधवार को मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। इस बार बोर्ड परीक्षाएं पिछले वर्ष की तुलना में आठ दिन पहले शुरू होंगी। जैक ने बताया कि मैट्रिक और इंटर दोनों स्तर की परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से एक साथ शुरू होंगी।

जारी शेड्यूल के अनुसार मैट्रिक की परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित होगी। परीक्षा कुल 12 दिनों तक चलेगी। वहीं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान और वाणिज्य) की परीक्षा 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक ली जाएगी, जिसकी अवधि 16 दिनों की होगी। इस वर्ष मैट्रिक में लगभग 4.25 लाख और इंटर में करीब 3.75 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होने की उम्मीद है।


Key Highlights

  • JAC ने Matric और Inter Exam 2026 का पूरा शेड्यूल जारी किया

  • परीक्षाएं 3 February 2026 से शुरू होंगी, पिछले साल से 8 दिन पहले

  • Matric परीक्षा 17 February तक और Inter परीक्षा 23 February तक

  • पहली सीटिंग Matric के लिए और दूसरी सीटिंग Inter के लिए

  • एडमिट कार्ड 16 और 17 January से डाउनलोड किए जा सकेंगे


JAC Matric-Inter Exam 2026

जैक ने बताया कि परीक्षाएं दो सीटिंग में ली जाएंगी। पहली सीटिंग मैट्रिक के लिए निर्धारित होगी, जिसमें परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। इंटर की परीक्षा दूसरी सीटिंग में आयोजित होगी, जिसका समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

JAC Matric-Inter Exam 2026

पहले दिन मैट्रिक में आईटी और वोकेशनल विषय की परीक्षा होगी। इंटर के तीनों स्ट्रीम – कला, विज्ञान और वाणिज्य – में पहला पेपर वोकेशनल निर्धारित किया गया है।
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि मैट्रिक और इंटर दोनों स्तर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

JAC Matric-Inter Exam 2026

परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2025 तय की गई है। इसके बाद किसी भी प्रकार का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। मैट्रिक का एडमिट कार्ड 16 जनवरी से और इंटर का एडमिट कार्ड 17 जनवरी से जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। छात्र-छात्राएं इन्हें www.jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

जैक ने सभी स्कूलों और परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे समय पर प्रबंधन से जुड़ी तैयारियां पूरी कर लें, ताकि परीक्षा सुचारू और सुरक्षित तरीके से आयोजित की जा सके।

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img