Commercial Advertisment

दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने स्कॉर्पियो सवार जमीन कारोबारी पर किया जानलेवा हमला

बिहटा : एक तरफ जहां बिहार में नई सरकार की गठन हो चुकी है और अपराधों की गिरफ्तारी में पुलिस की टीम लगी हुई है। इसके बावजूद भी अपराधी घटना को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर पेट्रोल पंप के पास दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने स्कॉर्पियो सवार जमीन कारोबारी अभिषेक कुमार सिन्हा और उनके पार्टनरों पर जानलेवा हमला कर दिया। ईंट पत्थर से स्कॉर्पियो पर अचानक हमला होने के बाद लोग जान बचाते हुए भागने लगे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने स्कॉर्पियो में रखे 11 लख रुपए नगद और जमीन कारोबारी अभिषेक सिंहा के गले से दो सोने के चैन को छीन कर फरार हो गए। जिसकी कीमत लगभग पांच लाख बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम और 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची है

इधर घटना सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम और 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची है। जहां घायलों की इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर, घटना को लेकर जमीन कारोबारी अभिषेक सिंहा ने बताया कि हमलोग जमीन एग्रीमेंट को लेकर दानापुर जा रहे थे। इसी दौरान विशम्भरपुर पेट्रोल पंप के पास अचानक से बाइक सवार कुछ लोग आते हैं और हमला कर देते हैं। स्कॉर्पियो में रखा 11 लाख रुपया नगद और मेरे गले से दो सोने के चेन छीनकर फरार हो जाते हैं।

हमलोग जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की – पीड़ित

इधर, हम लोग जान बचाने के लिए भागने की कोशिश किया। इसी दौरान और भी लोग ईंट पत्थर से हमला कर दिया। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। लिखित आवेदन आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा की घटना के पीछे कारण क्या है और कितने रुपया छीना गया है।

यह भी पढ़े : कुछ लोगों ने युवक को गोली मारकर किया घायल

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...

Sardar Patel Jayanti Patna: पटना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती...

Sardar Patel Jayanti Patna: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पटना में राजकीय समारोह आयोजित किया...