Advertisement
Advertisement
Advertisement

छपरा में फिर हुआ एनकाउंटर, शराब तस्कर व पुलिस के बीच मुठभेड़

छपरा : छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के कौरुधौरु गांव के समीप सरयु नदी के बीचो-बीच पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ में शराब तस्कर को गोली लगी। मंगलवार के रात की घटना बतायी जा रही है। नाव पर सवार शराब माफियाओं ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने एक शराब माफिया के पैर में गोली मारी जबकि दूसरे ने सरेंडर किया।

छपरा  पुलिस ने मोटर चालित नाव से भारी मात्रा में शराब के अवैध सामान किया बरामद

आपको बता दें कि पुलिस ने बरामद मोटर चालित नाव से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, दो कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किया है। यूपी के बलिया से नाव द्वारा शराब की तस्करी से जुड़ा मामला है। गिरफ्तार तस्करों की शिनाख्त कर पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है। जख्मी तस्कर का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. कुमार आशीष ने जानकारी दी।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : स्कूल जाने के क्रम में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...