Dhanbad Gas Leak Tragedy: Kendua में Carbon Monoxide Leak से Woman की Death, दर्जनभर लोग बीमार

धनबाद के केंदुआ में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस रिसाव से महिला की मौत और दर्जनभर लोग बीमार। 40 घर प्रभावित, बीसीसीएल ने इलाके को खाली करने की अपील की।


Dhanbad Gas Leak Tragedy धनबाद: धनबाद के केंदुआ चिल्ड्रन पार्क के पास राजपूत बस्ती में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बंद पड़ी भूमिगत कोलियरी से जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के रिसाव के कारण प्रियंका देवी (28) की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत है।

Dhanbad Gas Leak Tragedy:

जानकारी के अनुसार प्रियंका देवी रात में बंद कमरे में सोई थीं। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें अचेत अवस्था में पाया। उनके शरीर पर ठंडक आ चुकी थी और मोबाइल में 63 मिस्ड कॉल मिले। वह एक दिन पहले ही लखीसराय से शादी समारोह में शामिल होकर लौटी थीं।


Key Highlights

  • केंदुआ चिल्ड्रन पार्क के पास जहरीली गैस रिसाव से 28 वर्षीय महिला की मौत

  • लगभग 40 घर प्रभावित, एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं और बच्चे बीमार

  • प्रभावित लोगों में दस्त, कंपकंपी, उल्टी और चक्कर आने के लक्षण

  • BCCL ने कोलियरी के 13 और 14 नंबर सिम से गैस रिसाव की पुष्टि की

  • घर खाली करने की अपील, टेंट में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था


Dhanbad Gas Leak Tragedy:

गैस रिसाव का असर लगभग 40 घरों पर दर्ज किया गया है। अब तक करीब एक दर्जन लोग बीमार पाए गए हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं ज्यादा प्रभावित हैं। जय पंडित (2), अर्चना कुमारी (16), मेघा कुमारी (14), सोनाली शर्मा, पिंकी शर्मा, संगीता शर्मा और मोहम्मद कासिम सहित कई लोगों को उल्टी, दस्त, कंपकंपी और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल भेजा गया है।

Dhanbad Gas Leak Tragedy:

बीसीसीएल प्रबंधन ने बताया कि बंद पड़ी केंदुआडीह कोलियरी के 13 और 14 नंबर सिम से गैस रिसाव हो रहा है। लगभग 400 फीट क्षेत्र इस समय प्रभावित बताया जा रहा है। प्रशासन और बचाव दल लोगों को घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दे रहे हैं।

Dhanbad Gas Leak Tragedy:

इमरजेंसी व्यवस्था के तहत दो स्थानों पर तंबू लगाए गए हैं, जहां करीब 15 से 20 परिवारों को अस्थायी रूप से रखा जा रहा है। साथ ही लोगों को दरवाजे और खिड़कियां खुले रखने की चेतावनी दी गई है ताकि कमरे में गैस का दबाव न बढ़े।

स्थानीय प्रशासन ने कहा कि स्थिति की निगरानी जारी है और बीसीसीएल की तकनीकी टीम रिसाव को रोकने में जुटी है।

Saffrn

Trending News

Bihar Border Security News: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी और मजबूत,...

 मधुबनी में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, मादक पदार्थ तस्करी, साइबर फ्रॉड और जयनगर रेलवे स्टेशन की समीक्षा की।Bihar...

Bihar Makhana Farming News: उजला सोना बना मखाना, 50125 हेक्टेयर खेती...

बिहार में 50125 हेक्टेयर में मखाना की खेती नई उपलब्धि बन रही है। सीतामढ़ी में 50 हेक्टेयर मखाना उत्पादन से किसानों की आय और...

Bihar Internship News: मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा Internship योजना के तहत 11 युवाओं...

बिहार में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा इंटर्नशिप योजना के तहत 11 चयनित इंटर्न्स को ऑफर लेटर दिया गया। युवाओं को शासन व्यवस्था और कौशल विकास से...

Bihar Innovation News: नवाचार, कौशल और Industry Growth की रफ्तार पकड़ता...

 बिहार में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने IIT पटना, FDDI बिहटा और Hero Cycles यूनिट का दौरा कर स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और...

Palamu News: मां के अंतिम संस्कार को लेकर 6 भाइयों में...

 पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव में मां की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर 6 भाइयों में विवाद हो गया।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img