Advertisment

बैंक ग्राहकों और ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार

Bokaro: जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऐसे तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो बैंक से पैसा निकालने वालों को टारगेट करते थे और सोना–चांदी दुकानों की रेकी कर लूट की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर थे। गिरफ्तार अपराधी उड़ीसा के जाजपुर जिले के रहने वाले हैं और कई दिनों से बोकारो में सक्रिय थे।

गांधीनगर ओपी क्षेत्र में लूट का प्रयास बना सुरागः

कुछ दिन पहले जारीडीह बाजार स्थित आदित्य ज्वेलर्स में लूट की कोशिश के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में थी। इसी दौरान गांधीनगर ओपी थाना क्षेत्र के हामिद मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस को देखकर दो पल्सर बाइक पर सवार चार युवक भागने लगे। पीछा करने पर तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया।

आंध्रप्रदेश से बाइक चोरी कर देते थे वारदातों को अंजामः

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सुनील दास, कबाड़ी गोपाल और आउला आलोक के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि—उन्होंने पल्सर बाइक आंध्रप्रदेश से चोरी की थी। बोकारो में बैंक, बाजार और ज्वेलरी दुकानों की रेकी कर लूट की योजना बनाते थे। जारीडीह बाजार में ज्वेलरी दुकानदार के पास से झोला झपटने का प्रयास भी किया था।अपराधियों के मुताबिक वे बोकारो और आसपास के क्षेत्रों में लगातार वारदातें करने की फिराक में थे।

बरामदगी: बाइक, मोबाइल और नकली नंबर प्लेटः

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अफराधियों के पास से-

  • दो पल्सर बाइक
  • चार मोबाइल फोन
  • पांच वाहन नंबर प्लेट
  • नट खोलने का पाना (टूल) जब्त किया गया है।

पुलिस अब फरार चौथे आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदातः

बोकारो पुलिस की त्वरित कार्रवाई और वाहन चेकिंग अभियान के कारण ज्वेलरी दुकान पर संभावित बड़ी लूट की साजिश नाकाम हो गई। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधी बाहरी राज्यों से आते हैं और लगातार शहर की निगरानी कर वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक या ज्वेलरी दुकान से लेनदेन के बाद सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

Patamda Stone Quarry Protest: स्कूल और घरों के पास खनन पर...

Patamda Stone Quarry Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पटमदा ब्लॉक की ओडिया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान (स्टोन क्वारी) के संचालन के विरोध में...

Adityapur Brown Sugar Raid: सरायकेला में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, छत...

Adityapur Brown Sugar Raid: आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...