Bokaro Double Murder का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, जानें हत्या की वजह..

Bokaro: हरला थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी गेट नंबर-03 में 01 दिसंबर 2025 की रात हुए दिल दहला देने वाले (Bokaro Double Murder) दोहरे हत्याकांड का बोकारो पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महावीर साव (70) और उनकी पत्नी कोश्यला देवी (65) की बेरहमी से हत्या के बाद पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल था। मामले में हरला थाना कांड संख्या 181/2025, धारा 103(1) बीएनएस 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बोकारो पुलिस ने घटना का उद्भेदन करते हुए 03 दिसंबर 2025 को दो आरोपियों—ओमप्रकाश कुमार उर्फ ललुआ और रामचन्द्र कुमार उर्फ बिद्ध—को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी इसी इलाके के निवासी हैं और घटना के तुरंत बाद से पुलिस के रडार पर थे।

मौके से बरामद हुए हत्या के हथियार और अहम सबूतः

छापेमारी दल ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से खून लगा चाकू, खून से सनी ईंट, घटना के समय पहने गए खून लगे कपड़े और मृतकों का टूटा की-पैड मोबाइल बरामद किया। जांच अधिकारियों के अनुसार बरामदगी हत्या की पुष्टि करने के लिए बेहद अहम सबूत है।

दुकान को लेकर विवाद और पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजहः

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक दंपति सालों से चाय-पकौड़ी की दुकान चलाते थे, जबकि सामने ही ओमप्रकाश भी दुकान लगाता था। दोनों के बीच ग्राहकों को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी, जिससे ओमप्रकाश के मन में दंपति के प्रति गहरी रंजिश बैठ गई थी।

घटना की रात ओमप्रकाश और उसका साथी रामचन्द्र शराब के नशे में थे। नशे की हालत में दोनों ने मिलकर दंपति पर हमला किया और मौके पर ही उनकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और मनमुटाव ही इस हत्या का मुख्य कारण था।

स्थानीय लोगों ने की पुलिस की कार्रवाई की सराहनाः

दोनों आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने पुलिस की तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...