Bokaro Murder : कुदाली से काटकर मासूम की हत्या, आरोपी चाचा गिरफ्तार…

Bokaro Murder : बोकारो के बेरमो से नृशंस हत्या का मामला सामने आया है जहां एक मासूम की उसके ही चाचा ने कुदाली से काटकर हत्या कर दी। हालांकि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोठी गांव का बताया जा रहा है।

ये भी पढे़ं- Bokaro Accident : ड्यूटी जा रहे बाइक सवार को फॉर्चूनर ने कुचला, मौत के बाद परिजनों में बवाल 

Bokaro Murder : आरोपी चाचा गिरफ्तार

घटना को लेकर मृतक के मां के द्वारा में थाने में चाचा जानकी महतो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जानकी महतो किसी मामले को लेकर लगातार अपने ही भाई के बेटे के साथ मारपीट करता था और उसे लगातार जान से मारने की धमकी देता था। जिसके बाद डर के मारे मृतक की मां उसे उसके ननिहाल में रखती थी।

ये भी पढे़ं- Pakur Death : ट्रेन से कटकर मां और नवजात की मौत…

अक्सर मासूम के साथ मारपीट करता था चाचा

रविवार को ननिहाल के लोग खलिहान में काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान शाम को मृतक को गाय को चारा देने के लिए घर भेजा गया लेकिन शाम होने के बाद भी वह वापस नहीं आया। जिसके बाद शाम को जब सभी लोग वापस आए तो सभी दंग रह गये। आंगन में भी मासूम का शव पड़ा हुआ है और बगल में ही हत्या में प्रयुक्त कुदाली पड़ा हुआ है। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना मृतक के माता-पिता को दी गई।

ये भी पढे़ं- Deoghar bombing : देवघर में बमबाजी और गोलीबारी से दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस… 

जिसके बाद अपने बेटे का शव देखते ही मां के चीख पुकार निकल पड़े। मां अपने मासूम बेटे के शव से लिपटकर बार-बार दहाड़ मार रही थी। घटना के बाद मां के बयान पर थाने में मामला दर्ज कराया गया जिसमें उसने इस हत्या का आरोप अपने ही भैंसूर के ऊपर लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

 

 

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...