Bokaro Murder : हो गया खुलासा! ये निकला कातिल, पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा…

Bokaro Murder : रेंट का भाड़ा था ज्यादा। नहीं देने पर कर्ज बढ़ गया था ज्यादा। कर्ज के बदले मालिक करने लगा छेड़खानी। इज्जत और आबरु बचाने की खातिर कर दी हत्या। यह पूरा मामला बोकारो के स्टील सिटी थाना क्षेत्र से निकलकर आ रही है जहां एक बुजर्ग की हुई हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Crime : बरकट्ठा में चोरों का तांडव! शादी में गया था परिवार, घर से लाखों के जेवर पर हाथ साफ… 

Bokaro Murder : घर में किराए पर रहने वाली महिला निकली कातिल

यह हत्या और किसी ने नहीं बल्कि मृतक के घर पर किराए में रहने वाली महिला ने किया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हत्या की असली वजह छेड़खानी बताया जा रहा है जिसके कारण महिला ने घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : खड़ी कार में लगी भयंकर आग, मची अफरातफरी… 

Bokaro Murder : किराए में रह रही महिला ने की हत्या
Bokaro Murder : किराए में रह रही महिला ने की हत्या

बोकारो जिले के स्टील सिटी थाना क्षेत्र में बीते 10 मई को बुजुर्ग कलिका राय की निर्मम हत्या हुई थी। आज सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस हत्या के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि मृतक के ही घर में रहने वाली एक महिला किराएदार का हाथ था।

ये भी पढ़ें- Breaking : 15 मई को बुलाई गई कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकता है मुहर… 

कई महीनों से मकान का किराया नहीं देने के कारण मृतक करता था छेड़खानी

डीएसपी के अनुसार, कलिका राय की हत्या लोढ़ा (मसाला पीसने वाला भारी उपकरण) से सिर कुचलकर की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर मृतक के घर में रहने वाली एक महिला किराएदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi Murder : डबल मर्डर से दहली रांची! गला रेतकर दो लोगों को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस… 

पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त महिला पिछले कई महीनों से मकान का किराया नहीं चुका पा रही थी। इसको लेकर कलिका राय उस पर लगातार दबाव बनाते थे। साथ ही, महिला ने आरोप लगाया कि मृतक उसके साथ गलत व्यवहार करता था और अपने कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ करता था।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, रिश्तेदार के घर जा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत… 

छेड़खानी से तंग आकर महिला ने कर दी हत्या

डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि घटना वाली रात, 10 मई को करीब साढ़े दस बजे कलिका राय ने महिला को उसके होटल से मछली लाने के लिए कहा। जब महिला मछली लेकर कलिका राय के कमरे में पहुंची, तो बुजुर्ग ने उसके साथ फिर से छेड़छाड़ की कोशिश की। इससे गुस्साई महिला ने पास में रखा लोढ़ा उठाया और बुजुर्ग के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : झारखंड के मजदूरों के लिए हेमंत सरकार की बड़ी पहल, अब ट्रेन में ही मिलेगी… 

हत्या के बाद महिला ने घर के मुख्य दरवाजे को ताला लगा दिया और अपने कमरे में जाकर सामान्य व्यवहार करने लगी, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने महिला की गिरफ्तारी के साथ हत्या में प्रयुक्त लोढ़ा, खून से सनी नाइटी और घर की चाबी का गुच्छा बरामद किया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img