होली का जश्न पर भारी पड़ा जहरीली शराब का कहर, बांका में छह, मधेपुरा और साहेबगंज में चार-चार की मौत, कई की हालत गंभीर

होली का जश्न पर भारी पड़ा जहरीली शराब से मौत का कहर

Madhepura/ Bhagalpur/ Banka- होली जश्न के बीच जहरीली शराब पीन से बांका में छह  और मधेपुरा के मुरलीगंज और भागलपुर के साहेबगंज मे चार-चार की मौत की खबर है.

मधेपुरा में तीन मृतक दिग्धी गांव और एक मृतक मुरलीगंज बाजार का है.  जहरीली शराब से बीमार पड़े 22 लोगों का इलाज मुरलीगंज पीएचसी और कई  निजी अस्पतालों में करवाया जा रहा है. इसमें से कई की हालत अत्यंत गंभीर बतायी जा रही है.

परिजनों का इनकार, नहीं हुई जहरीली शराब से मौत 

हालांकि शराब प्रशासन के डर से परिजन जहरीली  शराब से मौत से इनकार कर रहें हैं. आनन फानन में परिजनों ने  शव को रात के अंधेरे में ही जला दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है.  पूरा प्रशासनिक महकमा सक्रिय है. होली के जश्न के बीच जहरीली शराब से मौत  के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

भागलपुर में प्रशासन ने मृतकों का दाह संस्कार रोकवा कर शव को अपने कब्जे में लिया 

भागलपुर के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज में  24 घण्टे में 4 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रर्दशन किया.  विरोध प्रर्दशन को देखते हुए प्रशासन ने पूरे  इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है.

 एक  पीड़ित की आंख की रोशनी चली गयी

इस बीच एक पीड़ित की आंख की रोशनी जाने की बात सामने आई है. एसडीएम धनंजय कुमार ने इस मामले में कुछ भी बताने में अपनी असमर्थता जताया है. उनका कहना है कि पोस्टमार्टम की  रिपोर्ट के आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी, अभी से इसे जहरीली शराब से मौत नहीं कहा जा सकता.

बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक के मौत की खबर

बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र अब तक जहरीली शराब से  आधा दर्जन से अधिक की मौत की खबर आयी है. मृतकों की पहचान 60 वर्षीय रघुनंदन पोद्दार,,राजा तिवारी, संजय शर्मा, 19 वर्षीय सुमित कुमार, 26 वर्षीय आशीष कुमार , विजय शाह , 22 वर्षीय राहुल  सिंह, राजू मंडल के रुप में हुई है.

ग्रामीणों का कहना है कि होली के दिन सभी ने शराब का सेवन किया था. शराब पीन के कुछ देर के बाद इनकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों के द्वारा चोरी चुपे इनका इलाज करवाया जा रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर इन सबों को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय, भागलपुर ले जाया गया था. इस बीच इनकी मौत की खबर आयी है. हालांकि प्रशासन अभी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है. घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है.

रिपोर्ट- शक्ति, राजीव रजंन 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...