Hazaribagh News: उत्पाद विभाग टीम ने की कई जगहों पर छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध शराब और सामग्री बरामद

Hazaribagh News: हजारीबाग जिला अवैध शराब कारोबारी का अड्डा बनता जा रहा है. जहां ग्रामीण क्षेत्र के अलावा अब एनएच के किनारे भी अवैध रूप से शराब बनाकर बेचा जा रहा है. इसकी जानकारी जिला प्रशासन के पास भी नहीं है. रांची से आई उत्पाद विभाग टीम ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ के आठ माइल और बादीखरना में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और उसका कच्चा माल जब्त किया गया.

Hazaribagh News: बड़े पैमाने में बनाई जा रही थी नकली शराब

छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से 2000 लीटर तैयार अंग्रेजी शराब और 4000 लीटर स्प्रीट बरामद किया. यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार कर इसे बाजार में सप्लाई करने का संगठित गिरोह सक्रिय था. छापेमारी के दौरान टीम को बोतलों के ढक्कन, महंगे ब्रांड के रैपर, पैकिंग सामग्री और पंचिंग मशीन बरामद हुई. बरामद सामग्री से यह साफ संकेत मिलता है कि यहां लंबे समय से धड़ल्ले से अवैध शराब निर्माण का काम चल रहा था. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

IND vs SA 3rd ODI: मैच से पहले जानें Vizag के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...