गृह मंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

पटना : सरदार पटेल भवन सह पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय के विभिन्न प्रभागों- विशेष शाखा, अपराध अन्वेषण विभाग (CID), विशेष कार्य बल (STF) और सुरक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण प्रस्तुति दी गई। संबंधित प्रभाग के पदाधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की मजबूती, अपराध नियंत्रण, खुफिया तंत्र के सुदृढ़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत पावर प्वाइंट प्रस्तुति प्रस्तुत की।

सम्राट ने बैठक के दौरान विभिन्न प्रभागों द्वारा अपनी-अपनी कार्यप्रणाली, उपलब्धियां, भविष्य की कार्ययोजना व आवश्यक संसाधनों पर विस्तृत चर्चा की

बैठक के दौरान विभिन्न प्रभागों द्वारा अपनी-अपनी कार्यप्रणाली, उपलब्धियां, भविष्य की कार्ययोजना तथा आवश्यक संसाधनों पर विस्तृत चर्चा की गई। गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए राज्य में आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए व विभागीय कार्यों में और अधिक पारदर्शिता व त्वरित कार्रवाई पर बल दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और विभिन्न पुलिस प्रभागों के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाना रहा। इस अवसर पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार और गृह सचिव प्रणव कुमार के साथ विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने धान अधिप्राप्ति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर...

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...