Indigo Flights Cancelled: सामने आया CEO का पहला बयान, कहा- ‘हम गंभीर ऑपरेशनल…’

Indigo Flights Cancelled: बीते चार दिन से देश की किफायती विमानन कंपनी Indigo की लगभग 1200 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी है. फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है. वहीं यात्रियों को फ्लाइट्स कैंसिल होने के वजह से यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच इंडिगो कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि कंपनी का कामकाज पांच दिसंबर को सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. आज (5 दिसंबर) 100 से ज्यादा फ्लाइट्स सेवा रद्द हुई हैं.

Indigo Flights Cancelled: सामने आया CEO का पहला बयान
Indigo Flights Cancelled: सामने आया CEO का पहला बयान

Indigo Flights Cancelled: सीईओ पीटर एल्बर्स ने ये कहा

इंडिगो कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने एक विडिओ जारी करते हुए कहा कि कंपनी का कामकाज पांच दिसंबर को सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. आज (5 दिसंबर) 100 से ज्यादा फ्लाइट्स सेवा रद्द हुई हैं. पिछले दिनों आए नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के वजह से हमें कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. हमें इंडिगो के पूरे सिस्टम को रीबूट करना पड़ रहा है. हमें उम्मीद है कि हम पहले की तरह फिर से सेवा देने के लिए 10 से 15 दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे. आपकी असुविधा के लिए खेद है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी फ्लाइट्स के ताजा अपडेट्स पर नजर रखें.

PM Modi और रूसी राष्ट्रपति Putin की मीटिंग को पीछे रखा ये खास पौधा दे रहा है सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसे

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...