IndiGo Crisis के बीच सामने आया जॉय मुखर्जी का बयान, कहा- यहां से सुचारू हवाई जहाज भर रही है उड़ान

IndiGo Crisis: बीते 2 दिसंबर से पूरा देश हवाई जहाज के उड़ान में आई कमी के कारण कई सारी परेशानियों से जूझ रहा है. यात्रियों को यात्रा में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच देवघर एयरपोर्ट पर आज ओपेसिटी एयरपोर्ट डायरेक्टर जॉय मुखर्जी ने प्रेस वार्ता की. जॉय मुखर्जी ने प्रेस वार्ता करते हुए सभी को इस बात से अवगत कराया कि देश भर में उत्पन्न IndiGo Crisis के बीच देवघर एयरपोर्ट से हवाई जहाजों का उड़ान सुचारू एवं कुशलतापूर्वक तरीके से जारी है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देवघर हवाई अड्डे से हवाई जहाजों का उड़ान सुचारू एवं कुशलतापूर्वक जारी है.

IndiGo Crisis: यात्रियों को सोशल मीडिया के माध्यम से दी जा रही है सभी जानकारी

चेक इन, सुरक्षा जांच क्षेत्र और आगमन सहित सभी टच प्वाइंट्स पर यात्री आवागमन निर्बाध है तथा कहीं भी भीड़-भाड़ या सेवा संबंधी कोई समस्या नहीं पाई गई है. यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए हवाई अड्डे के सभी दल पूरे टर्मिनल में तैनात हैं और तत्परता से सहायता प्रदान कर रहे हैं. हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी कॉल्स का समय पर समाधान किया जा रहा है तथा यात्रियों को नियमित रूप से आधिकारिक संचार माध्यमों, विशेषकर सोशल मीडिया के माध्यम से अद्यतन जानकारी प्रदान की जा रही है.

IndiGo Crisis: देवघर एयरपोर्ट पर इसका नही पड़ा है कोई प्रभाव

इंडिगो की हाल ही में हुई उड़ानें रद्द होने की घटना का देवघर हवाई अड्डे के संचालन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है और हवाई अड्डे की सभी सेवाएं पूर्ववत एवं पूर्ण रूप से कार्यरत हैं. 4 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच देवघर एयरपोर्ट से कुल 27 निर्धारित उड़ानों में से केवल 9 उड़ानें रद्द हुई. इस अवधि में कुल 5297 यात्रियों ने देवघर हवाई अड्डे से यात्रा की. वर्तमान समय में केवल एक उड़ान रद्द है, जिसके 12 दिसंबर तक पुनः प्रारम्भ होने की उम्मीद है.

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में अपराधियों व घुसपैठियों के खिलाफ जीरो...

अररिया : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में भाग...

गांजा का खुदरा सप्लायर गिरफ्तार, थोक मात्रा में खरीद बिक्री करने...

गयाजी : गया पुलिस की डेल्हा थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लायर को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को...